HCLSoftware 98 करोड़ रुपये में खरीदेगा Robotiq.ai

HCLSoftware 98 करोड़ रुपये में खरीदेगा Robotiq.ai

HCLSoftware 98 करोड़ रुपये में खरीदेगा Robotiq.ai
एचसीएल सॉफ्टवेयर ने क्रोएशिया की RPA कंपनी Robotiq.ai को EUR 9 मिलियन यानी करीब 98 करोड़ में खरीदने का ऐलान किया है।

एचसीएल टेक्नोलॉजीज़ की सॉफ्टवेयर यूनिट एचसीएल सॉफ्टवेयर (HCLSoftware) ने क्रोएशिया की एंटरप्राइज रोबोटिक प्रोसेस ऑटोमेशन (RPA) प्लेटफॉर्म कंपनी Robotiq.ai को खरीदने की घोषणा की है। इस ऑल-कैश डील की एंटरप्राइज वैल्यू EUR 9 मिलियन यानी करीब ₹98 करोड़ है। कंपनी के अनुसार, यह सौदा नवंबर 2026 के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है।

इस अधिग्रहण के लिए HCL Technologies Austria GmbH के जरिए ट्रांजैक्शन किया जाएगा। यह एचसीएलटेक (HCLTech) की एक स्टेप-डाउन पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है, जो Robotiq.ai की 100% बकाया इक्विटी का अधिग्रहण करेगी।

रोबोटिक.एआई (Robotiq.ai) की स्थापना अगस्त 2018 में क्रोएशिया में हुई थी और इसका मुख्यालय Zagreb में है। कंपनी एंटरप्राइज स्तर के RPA समाधान उपलब्ध कराती है, जो अलग-अलग बिजनेस एप्लिकेशन में दोहराए जाने वाले कामों को ऑटोमेट करने में मदद करते हैं। इसके ग्राहक बैंकिंग, इंश्योरेंस और टेलीकॉम जैसे क्षेत्रों में हैं।

कंपनी ने 2025 में EUR 1.4 मिलियन का रेवेन्यू और EUR 0.2 मिलियन का प्रॉफिट आफ्टर टैक्स दर्ज किया था। Robotiq.ai का प्लेटफॉर्म ISO-certified security, audit logs और अलग-अलग deployment options जैसी सुविधाएं प्रदान करता है।

एचसीएल सॉफ्टवेयर (HCLSoftware) के अनुसार, कंपनियों के बीच ऐसे AI सिस्टम की मांग बढ़ रही है जो सिर्फ जानकारी का विश्लेषण न करें, बल्कि भरोसेमंद तरीके से काम भी पूरा कर सकें। कंपनी Robotiq.ai की तकनीक को अपने HCL UnO Agentic प्लेटफॉर्म के साथ इंटीग्रेट करने की योजना बना रही है।

इस इंटीग्रेशन के जरिए AI-driven workflows को उन एप्लिकेशन में भी ऑटोमेटेड टास्क करने में मदद मिल सकती है, जिनमें पर्याप्त APIs उपलब्ध नहीं हैं। रोबोटिक.एआई (Robotiq.ai) के सीईओ और को-फाउंडर डार्को जोविशिच (Co-founder Darko Jovišić) ने कहा कि कंपनी का लक्ष्य ऐसी ऑटोमेशन तकनीक विकसित करना रहा है, जो उपयोगी, तेजी से deploy होने वाली और प्रोडक्शन (production) में भरोसेमंद हो।

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities