इंटरनेशनल जेमोलॉजिकल इंस्टिट्यूट (IGI) ने अमेरिकन जेमोलॉजिकल लैबोरेटरीज (AGL) का अधिग्रहण किया है, जिससे दुनिया के दो प्रमुख रत्न परीक्षण और प्रमाणन संस्थानों का एकीकरण हुआ। इस कदम से रंगीन रत्नों (coloured gemstones) के वैश्विक प्रमाणन क्षमता में मजबूती आएगी।
इस अधिग्रहण के माध्यम से IGI के वैश्विक प्रयोगशाला नेटवर्क और बाजार पहुँच को AGL के रंगीन रत्न विज्ञान और मूल निर्धारण विशेषज्ञता के साथ जोड़ा गया है। दोनों संस्थाओं का यह संयुक्त मंच विश्वसनीयता, पारदर्शिता और एकरूपता के नए मानक स्थापित करेगा।
आईजीआई (IGI) के मैनेजिंग डायरेक्टर और ग्लोबल सीईओ, तेहमास्प प्रिंटर, ने कहा, “यह हमारी इंडस्ट्री के लिए एक परिवर्तनकारी पल है। AGL की विशेषज्ञता और IGI की वैश्विक पहुंच से हम एक ऐसा प्रमाणन इकोसिस्टम तैयार करेंगे जो वैज्ञानिक कठोरता को बनाए रखते हुए विस्तार और स्थिरता प्रदान करता है।”
अधिग्रहण के तहत AGL स्वतंत्र रूप से अपने ब्रांड के तहत कार्य करेगा, न्यूयॉर्क में मुख्यालय रहेगा और क्रिस स्मिथ अपने पद पर बने रहेंगे। तुरंत कोई परिचालन परिवर्तन नहीं होंगे और ग्राहकों को तकनीकी मानक और सेवा में निरंतरता की उम्मीद रहेगी।
इस साझेदारी से AGL का अंतरराष्ट्रीय विस्तार तेज होगा और IGI के वैश्विक इंफ्रास्ट्रक्चर का लाभ उठाकर रंगीन रत्न प्रमाणन सेवाओं को अमेरिका के बाहर भी पहुँचाया जा सकेगा। इसके अलावा, शिक्षा और प्रशिक्षण पर भी ध्यान दिया जाएगा, IGI AGL की अनुसंधान और विज्ञान आधारित शिक्षण विशेषज्ञता को अपने ग्लोबल प्रोग्राम में शामिल करेगा।
अधिग्रहण को ब्लैकस्टोन के दीर्घकालिक निवेश रणनीति द्वारा समर्थित किया गया है। इस कदम से अमेरिका और भारत के बीच रणनीतिक संबंध भी मजबूत होंगे, जो कि रत्न sourcing, निर्माण और प्रमाणन में प्रमुख हब हैं।
एजीएल (AGL) के अध्यक्ष और मुख्य जेमोलॉजिस्ट क्रिस स्मिथ ने कहा, “ब्लैकस्टोन के समर्थन और IGI की वैश्विक पहुंच के साथ हम अपने रंगीन रत्न सेवाओं का वैश्विक विस्तार करेंगे और उच्चतम मानक बनाए रखेंगे।”