बेंगलुरु स्थित सस्टेनेबल फैशन टेक ब्रांड VIRGIO ने हैदराबाद में अपना नया फ्लैगशिप स्टोर लॉन्च कर ऑफलाइन रिटेल में अपनी मौजूदगी को और मजबूत किया है। यह लॉन्च भारत के तेजी से बढ़ते रिटेल बाजारों में ब्रांड के विस्तार की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। हैदराबाद स्टोर के जरिए VIRGIO का लक्ष्य टेक्नोलॉजी, सस्टेनेबिलिटी और डिज़ाइन के संगम के साथ जिम्मेदार और ट्रेंड-फॉरवर्ड फैशन को अधिक सुलभ बनाना है।
जिम्मेदार फैशन के प्रति बढ़ती उपभोक्ता रुचि के बीच VIRGIO खुद को स्टाइल और सस्टेनेबिलिटी के संगम पर स्थापित कर रहा है। ब्रांड के कलेक्शंस रोज़मर्रा की पहनने योग्य डिज़ाइनों के साथ mindful प्रोडक्शन पर जोर देते हैं। स्थापना के बाद से ही VIRGIO ने फास्ट फैशन की पारंपरिक सोच को चुनौती दी है और प्राकृतिक व रिसाइकल्ड फैब्रिक्स, आरामदायक सिलुएट्स और जिम्मेदार सोर्सिंग को प्राथमिकता दी है।
नया हैदराबाद स्टोर एक इमर्सिव रिटेल डेस्टिनेशन के रूप में डिजाइन किया गया है, जहां साफ-सुथरे और सोच-समझकर बनाए गए इंटीरियर्स ब्रांड की फिलॉसफी को जीवंत करते हैं। यहां ग्राहक न केवल कलेक्शन देख सकते हैं, बल्कि फैब्रिक्स, कारीगरी और सस्टेनेबिलिटी आधारित प्रक्रियाओं से जुड़ी कहानियों से भी रूबरू हो सकते हैं।
लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए VIRGIO के फाउंडर अमर नागरम ने कहा, “यह स्टोर सिर्फ एक रिटेल स्पेस नहीं है, बल्कि ग्राहकों को कॉन्शस फैशन से जुड़ने का एक अवसर है। हमारा उद्देश्य हमेशा सस्टेनेबिलिटी को सरल, प्रासंगिक और अपनाने योग्य बनाना रहा है। हैदराबाद की उभरती फैशन संवेदनशीलता इसे हमारे लिए एक रोमांचक बाजार बनाती है।”
हैदराबाद फ्लैगशिप स्टोर के साथ VIRGIO ने भारत में टेक-इनेबल्ड इनसाइट्स, ऑन-डिमांड प्रोडक्शन और कम्युनिटी एंगेजमेंट को जोड़ते हुए एक भविष्य-तैयार फैशन इकोसिस्टम बनाने की अपनी दीर्घकालिक सोच को और मजबूती दी है।