ITC Hotels ने राजस्थान में मुकुंदगढ़ फोर्ट के साथ Storii पोर्टफोलियो का विस्तार किया

ITC Hotels ने राजस्थान में मुकुंदगढ़ फोर्ट के साथ Storii पोर्टफोलियो का विस्तार किया

ITC Hotels ने राजस्थान में मुकुंदगढ़ फोर्ट के साथ Storii पोर्टफोलियो का विस्तार किया
ITC Hotels Limited ने अपने एक्सपीरिएंशियल ब्रांड Storii के तहत राजस्थान में Storii by ITC Hotels, Mukundgarh Fort को जोड़कर अपने पोर्टफोलियो का विस्तार किया है।


यह कदम कंपनी की उस रणनीति का हिस्सा है, जिसके तहत वह खासतौर पर सांस्कृतिक और पर्यटन महत्व वाले हेरिटेज डेस्टिनेशंस में अपनी मौजूदगी बढ़ा रही है।

शेखावाटी क्षेत्र में स्थित मुकुंदगढ़ फोर्ट 18वीं सदी के मध्य का एक ऐतिहासिक किला है, जो अपनी खास वास्तुकला और ऐतिहासिक महत्व के लिए जाना जाता है। यह क्षेत्र अपनी भित्ति चित्रों (फ्रेस्को), हवेलियों और पारंपरिक कला के लिए मशहूर है, जिसे अक्सर “ओपन-एयर आर्ट गैलरी” भी कहा जाता है। इस प्रॉपर्टी में पेंटेड इंटीरियर्स, झरोखे, आंगन, बालकनी, मेहराबदार गलियारे और मजबूत स्तंभ जैसे हेरिटेज तत्व आज भी सुरक्षित हैं, जो इसे आधुनिक हेरिटेज होटल सेगमेंट में खास बनाते हैं।

यह लोकेशन राजस्थान के प्रमुख हेरिटेज टूरिज्म सर्किट जयपुर, मंडावा और नवलगढ़ से अच्छी तरह जुड़ी हुई है। यह क्षेत्र घरेलू और विदेशी पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है, खासकर उन लोगों के लिए जो संस्कृति और परंपरा से जुड़े अनुभव लेना चाहते हैं।

ITC Hotels Limited के मैनेजिंग डायरेक्टर अनिल चड्ढा ने कहा, “Storii ब्रांड जगह, पहचान और खास अनुभवों की कहानियों को दर्शाता है। मुकुंदगढ़ इस सोच को बेहद खूबसूरती से पेश करता है। यहां की परंपराएं और सांस्कृतिक विविधता इसे Storii प्रॉपर्टी के लिए एक आदर्श स्थान बनाती हैं। हम अपने मेहमानों को एक ऐसा अनुभव देना चाहते हैं, जो इस क्षेत्र की विरासत को करीब से महसूस कराए।”

Midas Hospitality Services Private Limited के डायरेक्टर दुर्गा प्रसाद अग्रवाल ने कहा, “मुकुंदगढ़ की अपनी एक अलग पहचान और जीवंतता है- इसके फ्रेस्को, परंपराएं और इसकी सदियों पुरानी संस्कृति। Storii by ITC Hotels के साथ मिलकर हम इस विरासत को और लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं, ताकि मेहमान यहां आकर इसकी कला और इतिहास को महसूस कर सकें।”

यह साझेदारी हेरिटेज हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में बढ़ती रुचि को दर्शाती है, जहां कंपनियां ऐतिहासिक प्रॉपर्टीज को आधुनिक अनुभव के साथ जोड़कर यात्रियों को खास अनुभव दे रही हैं। ITC Hotels का Storii ब्रांड खासतौर पर ऐसे डेस्टिनेशन पर आधारित है, जो स्थानीय संस्कृति और कहानियों को सामने लाता है।

इस नए प्रोजेक्ट के साथ ITC Hotels ने हेरिटेज डेस्टिनेशंस में अपनी मौजूदगी को और मजबूत किया है और टूरिज्म मार्केट में अपने अलग और खास हॉस्पिटैलिटी मॉडल को आगे बढ़ाया है।

 

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities