यह प्रोजेक्ट 2029 की पहली तिमाही में शुरू होने की उम्मीद है और यह भारत में कंपनी के विस्तार की रणनीति का हिस्सा है, यह नया रिजॉर्ट इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से लगभग 70 मिनट की दूरी पर होगा। इसे खास तौर पर NCR में होने वाली शादियों और सामाजिक आयोजनों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखकर बनाया जा रहा है। साथ ही यह वीकेंड ट्रैवल और कॉर्पोरेट ऑफसाइट्स के लिए भी उपयुक्त रहेगा।a
Crowne Plaza, IHG के प्रीमियम ब्रांड्स में से एक है, जिसके दुनिया भर में 400 से ज्यादा होटल हैं। भारत में इसका विस्तार बिजनेस और लीजर (घूमने-फिरने) दोनों तरह के ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने पर केंद्रित है।
IHG Hotels & Resorts के साउथ वेस्ट एशिया के मैनेजिंग डायरेक्टर सुदीप जैन ने कहा, “सोहना तेजी से विकसित हो रहा क्षेत्र है, जहां शादियों और कॉर्पोरेट गतिविधियों की मांग लगातार बढ़ रही है। यह हमारे Crowne Plaza ब्रांड के लिए एक बेहतर लोकेशन है। हमें भरोसा है कि यह रिजॉर्ट मेहमानों को शानदार अनुभव देगा और हमारे पार्टनर्स के लिए लंबे समय तक मूल्य बनाएगा।”
Harisons Hotels & Resorts के डायरेक्टर्स राजेश गुप्ता और रमन गुप्ता ने कहा, “IHG के साथ हमारी साझेदारी एक खास हॉस्पिटैलिटी डेस्टिनेशन बनाने की दिशा में बड़ा कदम है। IHG के अनुभव और ब्रांड वैल्यू के साथ यह रिजॉर्ट देश-विदेश के पर्यटकों को आकर्षित करेगा और क्षेत्र के विकास में योगदान देगा।”
रिजॉर्ट में कुल 150 कमरे होंगे, जो बिजनेस और घूमने वाले दोनों तरह के मेहमानों के लिए डिजाइन किए जाएंगे। इसमें चार फूड एंड बेवरेज आउटलेट्स होंगे- लॉबी लाउंज, ऑल-डे डाइनिंग, स्पेशलिटी रेस्टोरेंट और बार। इसके अलावा बैंक्वेट हॉल, मीटिंग स्पेस, जिम, स्पा, स्विमिंग पूल और इनडोर-आउटडोर मनोरंजन की सुविधाएं भी होंगी।
यह प्रोजेक्ट साउथ वेस्ट एशिया में Crowne Plaza ब्रांड की मौजूदगी को और मजबूत करेगा। फिलहाल IHG भारत में 6 ब्रांड्स के तहत 51 होटल चला रहा है, जिनमें Six Senses, InterContinental, Crowne Plaza, voco Hotels, Holiday Inn Resort और Holiday Inn Express शामिल हैं। आने वाले 3-5 साल में कंपनी के 89 नए होटल शुरू होने की योजना है।