BWH Hotels South Asia ने मथुरा में Best Western Hotels & Resorts के एक नए होटल प्रोजेक्ट की घोषणा की है। इस होटल का उद्घाटन 2027 की चौथी तिमाही (अक्टूबर–दिसंबर) में होने की योजना है। यह प्रोजेक्ट भारत के प्रमुख धार्मिक स्थलों में विस्तार करने की कंपनी की रणनीति का हिस्सा है।
मथुरा, जो अपनी धार्मिक महत्व और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के लिए जानी जाती है, हर साल बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करती है। बेहतर होती इंफ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टिविटी के कारण यहां होटल इंडस्ट्री के लिए अच्छे अवसर बन रहे हैं।
आने वाला यह होटल 72 गेस्ट रूम्स के साथ तैयार किया जाएगा, जिसमें पूरे दिन डाइनिंग रेस्टोरेंट, बार, मीटिंग और बैंक्वेट हॉल और स्विमिंग पूल जैसी सुविधाएं होंगी। यह होटल खासतौर पर घूमने आने वाले लोगों और ग्रुप ट्रैवलर्स दोनों की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।
इस साझेदारी पर बात करते हुए, BWH Hotels South Asia के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर अतुल जैन ने कहा, “मथुरा का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व बहुत बड़ा है और हर साल यहां लाखों लोग आते हैं। यह प्रोजेक्ट हमारे लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि हम भारत के तेजी से बढ़ते धार्मिक स्थलों में अपनी मौजूदगी मजबूत करना चाहते हैं। हम चरणबद्ध तरीके से इस प्रोजेक्ट को विकसित करेंगे ताकि ग्राहकों को Best Western ब्रांड की भरोसेमंद सेवाएं और आराम मिल सके।”
होटल के मालिक राहुल अग्रवाल ने कहा, “हम Best Western जैसे अंतरराष्ट्रीय ब्रांड के साथ साझेदारी करके मथुरा में एक नया और आधुनिक होटल लाने को लेकर गर्व महसूस कर रहे हैं। यह प्रोजेक्ट शहर की होटल इंडस्ट्री को बेहतर बनाएगा और यहां आने वाले यात्रियों और श्रद्धालुओं को आधुनिक सुविधाएं और अच्छी सेवाएं प्रदान करेगा।”