यह नया स्टोर एक एक्सपीरिएंशल रिटेल स्पेस के रूप में डिजाइन किया गया है, जहां ब्रांड के खास प्रोडक्ट्स जैसे मिनाउडियर्स (छोटे क्लच बैग), इवनिंग बैग्स और सीजनल कलेक्शन को खास तरीके से पेश किया गया है। साल 1963 में स्थापित Judith Leiber Couture अपने क्रिस्टल जड़े मिनाउडियर्स और क्रिएटिव इवनिंग बैग्स के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। Dee Ocleppo Hilfiger के नेतृत्व में ब्रांड आज भी बेहतरीन कारीगरी, बोल्ड डिजाइन और बारीक डिटेलिंग पर जोर देता है।
नई दिल्ली का यह स्टोर ग्राहकों को एक खास अनुभव देने के लिए तैयार किया गया है, जहां Bow Top Handle Bag, Crown Jewels और Butterfly clutch जैसे लोकप्रिय डिजाइनों के साथ-साथ भारतीय बाजार के लिए खास बनाए गए Elephant Majestic, Red Rose Belle और Parrot Scarlet जैसे डिजाइन भी उपलब्ध होंगे।
हेनरी स्टुप्प (Henry Stupp) ने कहा कि भारत में यह लॉन्च ब्रांड के अंतरराष्ट्रीय विस्तार में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि भारत जैसे बाजार भविष्य में बड़े अवसर प्रदान करते हैं।
भारत में इस लॉन्च को Sparsh India Couture के साथ साझेदारी में किया गया है। कंपनी की फाउंडर चांदनी अग्रवाल ने कहा कि दिल्ली फैशन और लाइफस्टाइल का प्रमुख केंद्र है, इसलिए यह ब्रांड के लिए एक सही बाजार है।
Authentic Brands Group अपनी वैश्विक रणनीति के तहत 50 से अधिक ब्रांड्स को अलग-अलग देशों में स्थानीय साझेदारों और एक्सपीरिएंशल स्टोर्स के माध्यम से विस्तार दे रहा है।