केरल सरकार लॉन्च करेगी ‘स्कॉलर कनेक्ट’ डिजिटल पोर्टल, जिससे वैश्विक शिक्षा सहयोग को मिलेगा बढ़ावा

केरल सरकार लॉन्च करेगी ‘स्कॉलर कनेक्ट’ डिजिटल पोर्टल, जिससे वैश्विक शिक्षा सहयोग को मिलेगा बढ़ावा

केरल सरकार लॉन्च करेगी ‘स्कॉलर कनेक्ट’ डिजिटल पोर्टल, जिससे वैश्विक शिक्षा सहयोग को मिलेगा बढ़ावा
यह प्लेटफॉर्म ऑनलाइन और ऑफलाइन (आमने-सामने) दोनों तरह की सहभागिता को सपोर्ट करेगा, जिससे दूरी के बावजूद शैक्षणिक सहयोग लगातार बना रहेगा।


केरल सरकार, राज्य के उच्च शिक्षा संस्थानों को अमेरिका, ब्रिटेन और जापान के विद्वानों से जोड़ने के लिए नया डिजिटल पोर्टल लॉन्च कर रही है, जिसका नाम है ‘स्कॉलर कनेक्ट’ प्लेटफॉर्म। इस डिजिटल प्लेटफॉर्म का शुभारंभ आने वाली 11 फरवरी को मुख्यमंत्री करेंगे।

केरल उच्च शिक्षा: भारत के प्रसिद्ध राज्य केरल के उच्च शिक्षा संस्थानों और दुनिया भर में कार्यरत राज्य के विद्वानों के बीच सहयोग को मजबूत करने के लिए एक नया डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च किया जा रहा है। इस प्लेटफॉर्म का उद्घाटन मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन 11 फरवरी को करेंगे। ‘स्कॉलर कनेक्ट’ नामक यह पोर्टल केरल स्टेट काउंसिल ऑफ हायर एजुकेशन (KSHED) द्वारा विकसित किया गया है। अधिकारियों के अनुसार, इसका उद्देश्य शैक्षणिक संस्थानों और विशेषज्ञों के बीच आसान और व्यवस्थित संवाद को बढ़ावा देना है।

'स्कॉलर कनेक्ट' की लॉन्चिंग से शिक्षा सहयोग को मिलेगा नया मंच

शिक्षा जगत के विद्वानों का कहना है कि केरल देश का पहला राज्य है जो शिक्षकों और विशेषज्ञों को जोड़ने के लिए एक समर्पित डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च कर रहा है। यह प्लेटफॉर्म छात्रों और संस्थानों को शैक्षणिक मार्गदर्शन, गेस्ट लेक्चर, विज़िटिंग प्रोफेसर, पाठ्यक्रम सुधार और संयुक्त शोध जैसे अवसर प्रदान करेगा। साथ ही यह प्लेटफॉर्म ऑनलाइन और ऑफलाइन (आमने-सामने) दोनों तरह की सहभागिता को सपोर्ट करेगा, जिससे दूरी के बावजूद शैक्षणिक सहयोग लगातार बना रहेगा।

वैश्विक शैक्षणिक जुड़ाव और वर्चुअल मेंटरशिप
मुख्य विशेषता:

- अमेरिका, ब्रिटेन, जापान, कनाडा, मैक्सिको, ऑस्ट्रेलिया, नीदरलैंड्स, आयरलैंड, यूएई, दक्षिण अफ्रीका, हांगकांग, जर्मनी और स्वीडन सहित कई देशों के विद्वान पहले ही इस प्लेटफॉर्म पर पंजीकरण कर चुके हैं।

- साथ ही विभिन्न देशों के विद्वानों की भागीदारी के चलते इस पोर्टल को वैश्विक स्तर पर अच्छी रुचि मिल रही है।

- इस पोर्टल की एक अहम विशेषता इसका वर्चुअल मेंटरशिप मॉड्यूल है और इसके माध्यम से केरल के शिक्षक अपनी शैक्षणिक और शोध संबंधी ज़रूरतें साझा कर सकते हैं, जिनमें पाठ्यक्रम सुधार, शोध पद्धति, अनुदान (ग्रांट) लेखन में सहायता और कोर्स डेवलपमेंट शामिल हैं। 

- विदेशों में कार्यरत विद्वान अपनी विशेषज्ञता और समय उपलब्धता के अनुसार इन आवश्यकताओं पर प्रतिक्रिया दे सकेंगे। इससे ज़रूरी सहयोग मिलेगा और बेहतर शैक्षणिक परिणाम हासिल करने में मदद मिलेगी।

वैश्विक शिक्षा सहयोग के लिए डिजिटल मंच

यह प्लेटफॉर्म एक अंतरराष्ट्रीय सलाहकार बोर्ड के मार्गदर्शन में काम करेगा, जिसमें अमेरिका, ब्रिटेन, सिंगापुर, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और फ्रांस के प्रतिष्ठित शिक्षाविद शामिल होंगे। इसके अलावा, राज्य की शिक्षा नीतियों के अनुरूप कार्य सुनिश्चित करने के लिए केरल में एक प्रशासनिक सलाहकार बोर्ड भी होगा।

'स्कॉलर कनेक्ट' की भविष्य में उपयोगिता 

‘स्कॉलर कनेक्ट’, KSHEC के पहले के ब्रेन गेन प्रोग्राम के अनुभव पर आधारित है और इसे दुनिया भर के शिक्षाविदों और संस्थानों के साथ सहयोग के लिए एक सरल और विस्तार योग्य मॉडल के रूप में तैयार किया गया है। अत: भविष्य में इस प्लेटफॉर्म के ज़रिए छात्र विनिमय कार्यक्रम, संयुक्त और ड्यूल डिग्री कोर्स, क्रेडिट ट्रांसफर और अंतरराष्ट्रीय शोध साझेदारियां शुरू करने की भी योजना है।

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities