Kidbea ने जुटाए ₹30 करोड़, Enrission India Capital ने किया निवेश

Kidbea ने जुटाए ₹30 करोड़, Enrission India Capital ने किया निवेश

Kidbea ने जुटाए ₹30 करोड़, Enrission India Capital ने किया निवेश
नोएडा की किड्सवियर और चाइल्डकेयर ब्रांड Kidbea ने अपने सीरीज A फंडिंग राउंड में ₹30 करोड़ जुटाए हैं। इस राउंड का नेतृत्व Enrission India Capital ने किया, जिसमें Inflection Point Ventures, FE Securities और मौजूदा निवेशक Venture Catalysts आदि ने भी भाग लिया


इस फंडिंग राउंड में कई प्रमुख निवेशकों ने भी हिस्सा लिया, जिनमें ग़ज़ल अलघ, रोमन सैनी, सुमित जलान, अजय अग्रवाल (Action Tesa Family Office), बहराम एन. वकील (AZB & Partners के को-फाउंडर), विनोद रुस्तगी (Karimjee Family Office के CEO), अमित राठी और संजीत आडवाणी (दुबई की एक बड़ी टेक्सटाइल कंपनी के डायरेक्टर) शामिल हैं।

Kidbea की स्थापना 2021 में स्वप्निल श्रीवास्तव, मोहम्मद हुसैन, अमन कुमार महतो और अंकिता रानी ने की थी। यह ब्रांड बच्चों के लिए बांस (bamboo) से बने कपड़े और चाइल्डकेयर प्रोडक्ट्स बनाती है। इसके प्रोडक्ट्स में रोम्पर्स, वन्सीज, नाइटवियर, नवजात शिशुओं के जरूरी सामान और एक्सेसरीज शामिल हैं। कंपनी अपने प्रोडक्ट्स को आरामदायक, सांस लेने योग्य (breathable) और बच्चों की संवेदनशील त्वचा के लिए सुरक्षित बताती है, साथ ही पर्यावरण के अनुकूल सामग्री पर भी ध्यान देती है।

कंपनी ने इससे पहले जनवरी 2024 में प्री-सीरीज A राउंड में 1 मिलियन डॉलर जुटाए थे। फिलहाल कंपनी का सालाना रेवेन्यू करीब ₹100 करोड़ है और यह ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों माध्यमों में तेजी से विस्तार कर रही है। हाल ही में Kidbea ने पुणे, हैदराबाद और इंदौर जैसे शहरों में अपने एक्सक्लूसिव ब्रांड आउटलेट्स खोले हैं, जिससे बड़े शहरों में इसकी मौजूदगी बढ़ी है।

नई फंडिंग के साथ कंपनी अगले 12 से 24 महीनों में भारत में 100 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोर्स खोलने और 200 से ज्यादा मल्टी-ब्रांड आउटलेट्स में एंट्री करने की योजना बना रही है। इसके अलावा प्रोडक्ट डेवलपमेंट और नए कैटेगरी में विस्तार पर भी निवेश किया जाएगा।

Kidbea को भारत के Fast 42 ब्रांड्स में शामिल किया गया है और 2025 में इसे Best Kids Brand का अवॉर्ड भी मिला है।


Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities