भारत के ई-बस सेक्टर में KKR की बड़ी एंट्री

भारत के ई-बस सेक्टर में KKR की बड़ी एंट्री

भारत के ई-बस सेक्टर में KKR की बड़ी एंट्री
केकेआर ने पीएमआई इलेक्ट्रो और ऑलफ्लीट में $310 मिलियन तक निवेश कर भारत के इलेक्ट्रिक बस सेक्टर में बड़ी एंट्री की है। यह निवेश ई-बस निर्माण और फ्लीट ऑपरेशन को मजबूत कर शहरी परिवहन के डीकार्बोनाइजेशन को गति देगा।

मुंबई में 18 मार्च 2026 को घोषित एक रणनीतिक साझेदारी के तहत केकेआर ने इलेक्ट्रिक बस निर्माता पीएमआई इलेक्ट्रो मोबिलिटी सॉल्यूशंस (PMI Electro Mobility Solutions) और उसकी ऑपरेटिंग कंपनी ऑलफ्लीट इंडिया (Allfleet India) में 310 मिलियन डॉलर तक निवेश करने पर सहमति जताई है। इस डील के तहत केकेआर ऑलफ्लीट इंडिया (KKR Allfleet) में बहुमत हिस्सेदारी और पीएमआई इलेक्ट्रो (PMI Electro) में अल्पसंख्यक हिस्सेदारी खरीदेगा। यह सौदा नियामकीय मंजूरी के बाद 2026 के मध्य तक पूरा होने की उम्मीद है।

यह निवेश केकेआर (KKR) की ग्लोबल क्लाइमेट ट्रांजिशन रणनीति के तहत भारत में पहला निवेश है। इस फंड का उपयोग ऑलफ्लीट इंडिया (Allfleet) के बेड़े को देश के शहरी क्षेत्रों में विस्तार देने और PMI Electro की मैन्युफैक्चरिंग क्षमता बढ़ाने के लिए किया जाएगा। ऑलफ्लीट इंडिया (Allfleet), जो 2022 में स्थापित हुई थी, इलेक्ट्रिक बसों के संचालन, स्वामित्व और प्रबंधन पर केंद्रित है और विभिन्न राज्य परिवहन निकायों के साथ दीर्घकालिक अनुबंधों के तहत काम करती है।

कंपनी का लक्ष्य 5,000 से अधिक ई-बसों की तैनाती करना है, जिससे यह भारत के उभरते इलेक्ट्रिक पब्लिक ट्रांसपोर्ट सेक्टर में प्रमुख ऑपरेटर बन सके। वहीं पीएमआई इलेक्ट्रो (PMI Electro) 7 मीटर, 9 मीटर और 12 मीटर के इलेक्ट्रिक बस मॉडल के साथ-साथ स्कूल बसों का निर्माण करती है और अब तक 30 से अधिक शहरों में 3,000 से ज्यादा बसें तैनात कर चुकी है।

भारत में इलेक्ट्रिक बसों की मांग तेजी से बढ़ रही है, जिसे सरकारी योजनाओं जैसे  पीएम ई-बस (PM e-Bus) सेवा (Sewa) का सपोर्ट मिल रहा है। यह निवेश मैन्युफैक्चरिंग और फ्लीट ऑपरेशन दोनों को जोड़ने वाले एक इंटीग्रेटेड मॉडल पर आधारित है, जो भारतीय बाजार में अपेक्षाकृत नया है।

केकेआर (KKR) का यह कदम भारत के ट्रांसपोर्ट सेक्टर के डीकार्बोनाइजेशन लक्ष्यों को गति देने के साथ-साथ शहरी परिवहन में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities