चेक पॉइंट ने Krishnan V V को बनाया MD

चेक पॉइंट ने Krishnan V V को बनाया MD

चेक पॉइंट ने Krishnan V V को बनाया MD
चेक पॉइंट सॉफ़्टवेयर टेक्नोलॉजीज़ ने कृष्णन वी वी को भारत और दक्षिण एशिया का मैनेजिंग डायरेक्टर और कंट्री हेड नियुक्त किया है। वह कंपनी की बिजनेस स्ट्रैटेजी, P&L, गो-टू-मार्केट ऑपरेशंस और साइबर सिक्योरिटी ग्रोथ को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी संभालेंगे।

साइबर सिक्योरिटी कंपनी चेक पॉइंट सॉफ़्टवेयर टेक्नोलॉजीज़ ने कृष्णन वी वी को भारत और दक्षिण एशिया के लिए मैनेजिंग डायरेक्टर और कंट्री हेड नियुक्त किया है। कृष्णन के पास इंडस्ट्री में तीन दशकों से ज्यादा का नेतृत्व अनुभव है। वह APAC और Japan की प्रेसिडेंट रुमा बालासुब्रमण्यम को रिपोर्ट करेंगे।

अपनी नई भूमिका में कृष्णन भारत और दक्षिण एशिया में कंपनी की बिजनेस स्ट्रैटेजी, P&L परफॉर्मेंस, गो-टू-मार्केट एक्जीक्यूशन और ऑर्गनाइजेशनल डेवलपमेंट की जिम्मेदारी संभालेंगे। उनकी प्राथमिकताओं में कस्टमर एंगेजमेंट को मजबूत करना, सरकारी संस्थानों के साथ संबंध बढ़ाना और पार्टनर नेटवर्क का विस्तार करना शामिल है।

उनकी जिम्मेदारी Check Point के चार प्रमुख रणनीतिक क्षेत्रों—Hybrid Mesh Network Security, Workspace Security, Exposure Management और AI Security—पर भी केंद्रित होगी। कंपनी का फोकस ग्राहकों को AI सिस्टम और एप्लिकेशन को सुरक्षित बनाने में मदद करने पर रहेगा।

चेक पॉइंट (Check Point) में शामिल होने से पहले Krishnan Palo Alto Networks में Country Director – BFSI के पद पर कार्यरत थे। इससे पहले उन्होंने Seclore, Symantec, Oracle, Sun Microsystems और Wipro में भी वरिष्ठ पदों पर काम किया है।

भारत Check Point के इजरायल के बाहर स्थित सबसे बड़े R&D सेंटर की मेजबानी करता है। कंपनी के लिए भारत और दक्षिण एशिया में बढ़ती डिजिटल और AI आधारित गतिविधियों के बीच साइबर सिक्योरिटी पर फोकस महत्वपूर्ण है।

कृष्णन वी वी ने कहा कि भारत और दक्षिण एशिया एक महत्वपूर्ण बदलाव के दौर से गुजर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनका फोकस ग्राहकों, पार्टनर्स और टीमों के साथ मिलकर एक एकीकृत, prevention-first प्लेटफॉर्म के जरिए साइबर रेजिलिएंस को मजबूत करने और भारत की डिजिटल व एआई (AI)  आधारित ग्रोथ को सुरक्षित बनाने पर रहेगा।

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities