महाराष्ट्र में Lemon Tree का विस्तार तेज

महाराष्ट्र में Lemon Tree का विस्तार तेज

महाराष्ट्र में Lemon Tree का विस्तार तेज
लेमन ट्री होटल्स लिमिटेड ने अकोला में नए होटल पर हस्ताक्षर कर महाराष्ट्र में अपने विस्तार को मजबूत किया है। Keys Prima ब्रांड के तहत विकसित यह परियोजना क्षेत्र में बढ़ती व्यावसायिक गतिविधियों और ब्रांडेड हॉस्पिटैलिटी की मांग को पूरा करेगी।

हॉस्पिटैलिटी कंपनी लेमन ट्री होटल्स लिमिटेड ने अकोला, महाराष्ट्र में एक नए होटल पर हस्ताक्षर करने की घोषणा की है, जिससे राज्य में कंपनी की उपस्थिति और मजबूत होगी। इस नए प्रोजेक्ट के साथ महाराष्ट्र में कंपनी के कुल 28 होटल हो जाएंगे, जिनमें 15 संचालित और 13 पाइपलाइन में शामिल हैं।

यह होटल कंपनी की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक इकाई Carnation Hotels Private Limited द्वारा संचालित किया जाएगा। विदर्भ क्षेत्र में स्थित अकोला एक प्रमुख वाणिज्यिक और कृषि केंद्र है, जो विशेष रूप से कपास उत्पादन और व्यापारिक गतिविधियों के लिए जाना जाता है।

Keys Prima by Lemon Tree Hotels ब्रांड के तहत विकसित होने वाली इस संपत्ति में 55 सुसज्जित कमरे, रेस्टोरेंट, बैंक्वेट हॉल और कॉन्फ्रेंस सुविधाएं होंगी। इसके साथ ही फिटनेस सेंटर, स्विमिंग पूल और स्पा जैसी अवकाश सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी।

होटल डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (Dr. Babasaheb Ambedkar International Airport) से लगभग 265 किलोमीटर और अकोला जंक्शन रेलवे स्टेशन से करीब 4.4 किलोमीटर की दूरी पर स्थित होगा, जिससे व्यापारिक और क्षेत्रीय यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।

कंपनी के अनुसार, यह परियोजना उभरते क्षेत्रीय बाजारों में क्वालिटी ब्रांडेड हॉसपीटेलीटी सर्विस की बढ़ती मांग को पूरा करने की रणनीति का हिस्सा है और भारत में विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

 

 

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities