Larsen & Toubro (L&T) को गुजरात के खावड़ा में 300 MW/900 MWh क्षमता वाला Battery Energy Storage System (BESS) विकसित करने के लिए 2,500 करोड़ रुपये तक का ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर L&T के Renewables बिजनेस और L&T Electronic Products & Systems (LTEPS) को संयुक्त रूप से मिला है। इस प्रोजेक्ट में तीन घंटे की बैटरी स्टोरेज प्रणाली स्थापित की जाएगी, जिसकी बिजली क्षमता 300 MW और ऊर्जा भंडारण क्षमता 900 MWh होगी।
यह सिस्टम अधिक बिजली उत्पादन के समय अतिरिक्त Renewable Energy को स्टोर करेगा और बिजली की मांग बढ़ने पर इसे ग्रिड में उपलब्ध कराएगा। इससे Renewable Energy का बेहतर इस्तेमाल करने, बिजली ग्रिड को स्थिर रखने और बिजली आपूर्ति की विश्वसनीयता बढ़ाने में मदद मिलेगी।
Liquid-Cooling Technology का होगा इस्तेमाल
इस प्रोजेक्ट में Liquid-Cooling Technology का इस्तेमाल किया जाएगा। इससे बैटरी सिस्टम की सुरक्षा, अधिक बिजली क्षमता और लंबे समय तक बेहतर संचालन सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। L&T भारत और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में Battery Energy Storage क्षेत्र में अपनी मौजूदगी लगातार बढ़ा रही है। कंपनी इस क्षेत्र में कई बड़े प्रोजेक्ट हासिल कर चुकी है।
इस साल की शुरुआत में कंपनी के Renewables बिजनेस को West Asia में तीन Battery Energy Storage प्रोजेक्ट विकसित करने के लिए 5,000 करोड़ रुपये से 10,000 करोड़ रुपये के बीच का ऑर्डर मिला था। इन तीनों प्रोजेक्ट की कुल ऊर्जा भंडारण क्षमता 6 GWh होगी।
बिहार और अबू धाबी में भी कर रही है बड़े प्रोजेक्ट
अगस्त 2025 में L&T के Renewables बिजनेस को बिहार के लखीसराय जिले के कजरा में 116 MWac क्षमता का Grid-Connected Solar Photovoltaic Plant विकसित करने का ऑर्डर मिला था। इस प्रोजेक्ट में 241 MWh क्षमता वाला Battery Energy Storage System भी शामिल है।
इसके अलावा, L&T को UAE की Clean Energy कंपनी Masdar की ओर से अबू धाबी में बड़े Solar Photovoltaic और Battery Storage प्रोजेक्ट के उत्तरी हिस्से को विकसित करने के लिए चुना गया है।
इस प्रोजेक्ट में दो अलग-अलग साइट शामिल हैं। प्रत्येक साइट पर 2.6 GW क्षमता का Solar Plant और 9.5 GWh क्षमता वाला Battery Storage System विकसित करने की योजना है।