भारत के करीब 90% Global Capability Centre (GCC) Leaders को भरोसा है कि देश 2030 तक अपनी Global Leadership Position बनाए रखेगा। हालांकि, AI और Sector-Specific Knowledge में Talent और Skill Gaps को वे Growth के लिए प्रमुख जोखिम मानते हैं। यह जानकारी PwC India-FICCI की नई Study में सामने आई है। “Navigating the Skills Imperative for India’s GCCs in the AI Era” नाम की यह Report आठ Industries के 200 Senior GCC Executives के Survey पर आधारित है।
GCCs के लिए बड़े स्तर पर Upskilling बनी Business Priority
Report के अनुसार, 72% GCCs को अपने 40% से अधिक Workforce को Reskill या Upskill करने की जरूरत है। इसके लिए छोटे स्तर के Training Programmes के बजाय पूरे Organisation में बड़े स्तर पर Skill Development Programmes की आवश्यकता होगी। वर्तमान में अधिकांश GCCs अपने Operating Budget का 3-5% Talent Development पर खर्च करते हैं, लेकिन 94% का मानना है कि इसे कम से कम 6% तक बढ़ाया जाना चाहिए। वहीं, एक चौथाई से अधिक GCCs को उम्मीद है कि यह खर्च 8% से भी अधिक हो सकता है।
AI और Domain Skills से तय होगी GCCs की Competitiveness
PwC India के GCC Market Segment के पार्टनर और लीडर राजेश ओझा ने कहा, “GCCs अब ऐसे Enterprise Nerve Centres बन रहे हैं, जहां Strategic Decision-Making, Digital Innovation और AI-led Transformation एक साथ हो रहे हैं। इसकी सफलता के लिए ऐसे Skills की जरूरत होगी, जिनमें AI Capabilities के साथ Domain Knowledge और बेहतर Judgement भी शामिल हो।”
Report में कहा गया है कि GCCs अब केवल Cost-Efficient Service Providers की भूमिका से आगे बढ़कर AI-Native Intelligence Cores बन रहे हैं। 86% Leaders को उम्मीद है कि 2030 तक AI काम करने के तरीके में बड़े या Transformational बदलाव लाएगा। Competitive Advantage के लिए Advanced AI Capabilities के साथ मजबूत Foundational Skills भी महत्वपूर्ण होंगी।
Talent Supply बनी बड़ी चुनौती
Talent Supply GCCs के लिए प्रमुख चुनौतियों में शामिल है। 62% Leaders ने ऐसे Professionals की कमी को सबसे बड़ी चुनौती बताया, जिनके पास Domain Expertise के साथ Technology Skills भी हों। Leadership में AI Literacy का औसत स्तर केवल 27% है। 90% से अधिक GCCs ने बताया कि उनकी Leadership Team के 40% या उससे कम सदस्यों के पास Strategic Decisions लेने के लिए पर्याप्त AI Literacy है।
Energy, Healthcare और Life Sciences में ज्यादा Reskilling की जरूरत
Energy, Life Sciences और Healthcare Sectors में Reskilling की जरूरत सबसे अधिक बताई गई है। वहीं BFSI, TMT और Manufacturing जैसे अपेक्षाकृत कम जरूरत वाले Sectors में भी यह आंकड़ा करीब 50% है। Report के अनुसार, नए कर्मचारियों को पूरी तरह Productive बनने में औसतन 8.69 महीने लगते हैं।
Education Curriculum में AI और Digital Skills पर जोर
Policy के स्तर पर 57% GCC Leaders चाहते हैं कि Engineering और Management Curriculum में AI और Digital Modules को शामिल किया जाए। वहीं, 51% Leaders ने GCC Reskilling Programmes के लिए Government Co-Funding की सिफारिश की है। ये Findings Higher Education, Industry Requirements और Emerging Technology Skills के बीच बेहतर तालमेल की बढ़ती जरूरत को दिखाती हैं।
GCCs के AI-led Transformation पर बढ़ते फोकस के साथ Universities, Professional Education Providers और EdTech Companies की भूमिका भी महत्वपूर्ण हो सकती है। GCC Ecosystem में Students और Working Professionals के लिए AI Literacy, Domain Expertise, Digital Skills और Continuous Learning आने वाले समय में तेजी से महत्वपूर्ण होते जाएंगे।