ईकोफाई  और एथर की साझेदारी से EV  फाइनेंसिंग को बढ़ावा

ईकोफाई  और एथर की साझेदारी से EV  फाइनेंसिंग को बढ़ावा

ईकोफाई  और एथर की साझेदारी से EV  फाइनेंसिंग को बढ़ावा
ईकोफाई और एथर एनर्जी ने इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की खरीद को आसान बनाने के लिए रणनीतिक साझेदारी की है।इस सहयोग के तहत 100 करोड़ रुपये की ग्रीन फाइनेंसिंग से ग्राहकों को किफायती और लचीले वित्तीय विकल्प मिलेंगे।

ग्रीन-ओनली एनबीएफसी ईकोफाई ने भारत की अग्रणी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माता एथर एनर्जी के साथ रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है। इस समझौते के तहत ईकोफाई, एथर के इलेक्ट्रिक दोपहिया इकोसिस्टम में प्रेफर्ड फाइनेंसिंग पार्टनर के रूप में काम करेगा। साझेदारी का उद्देश्य विशेष ग्रीन फाइनेंसिंग समाधान उपलब्ध कराकर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को तेज़ी से बढ़ावा देना है।

इस सहयोग के तहत ईकोफाई लगभग 100 करोड़ रुपये की पूंजी तैनात करेगा, जिससे ग्राहकों को ईवी खरीद और स्वामित्व के पूरे लाइफ साइकिल में ज्यादा किफायती, लचीले और विविध वित्तीय विकल्प मिल सकेंगे।

साझेदारी के हिस्से के रूप में एथर ग्राहकों को वाहन ऋण, लीजिंग समाधान, एश्योर्ड बायबैक स्ट्रक्चर और बैटरी-एज़-ए-सर्विस जैसे ग्रीन फाइनेंसिंग विकल्प उपलब्ध कराए जाएंगे। इन योजनाओं का उद्देश्य ईवी अपनाने में आने वाली प्रमुख बाधाओं उच्च प्रारंभिक लागत, कुल स्वामित्व लागत और बैटरी परफॉरमेंस को लेकर अनिश्चितता को कम करना है।

ईकोफाई की सह-संस्थापक, मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ राजश्री नांबियार ने कहा कि स्वच्छ परिवहन भारत के हरित परिवर्तन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसके व्यापक अपनाने के लिए उपयुक्त वित्तीय समाधान आवश्यक हैं। उन्होंने बताया कि एथर के साथ यह साझेदारी ग्राहकों को अधिक भरोसे, वहनीयता और लचीलापन प्रदान करेगी।

एथर एनर्जी के चीफ बिजनेस ऑफिसर रवनीत फोकेला ने कहा कि दोपहिया खरीद निर्णय में फाइनेंसिंग महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, विशेषकर उन ग्राहकों के लिए जो पहली बार ईवी अपना रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह साझेदारी ग्राहकों के लिए वित्तीय विकल्पों का दायरा बढ़ाएगी और खरीद व स्वामित्व प्रक्रिया को अधिक सरल बनाएगी।

दोनों कंपनियों का मानना है कि भारत में ईवी अपनाने की रफ्तार उत्पाद इनोवेशन और सुलभ ग्रीन फाइनेंसिंग के संयोजन से तेज़ होगी। यह सहयोग शहरी और उभरते बाजारों में स्वच्छ मोबिलिटी की पहुंच बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा।

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities