payinstacard ने आज वैश्विक डेटा और टेक्नोलॉजी कंपनी Experian की भारतीय इकाई Experian India के साथ रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है। इस साझेदारी के तहत यूजर्स को रियल-टाइम फ्री क्रेडिट रिपोर्ट, क्रेडिट मॉनिटरिंग, विवाद (डिस्प्यूट) मैनेजमेंट और वित्तीय जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम मिलेंगे।
इस सहयोग के जरिए Payinstacard के यूजर्स को Experian के भरोसेमंद डेटा सिस्टम के माध्यम से आसानी से क्रेडिट से जुड़ी जानकारी मिलेगी। इस पहल का उद्देश्य लोगों को उनके क्रेडिट स्कोर को समझने, लोन और क्रेडिट गतिविधियों को ट्रैक करने और अपनी वित्तीय स्थिति को बेहतर बनाने के लिए सही कदम उठाने में मदद करना है।
इस साझेदारी के तहत यूजर्स को अपनी क्रेडिट रिपोर्ट मुफ्त में मिलेगी, जो आमतौर पर बाजार में ₹600 से ₹2,000 सालाना तक की होती है। प्लेटफॉर्म के जरिए ग्राहक बिना किसी शुल्क के रियल-टाइम क्रेडिट रिपोर्ट देख सकेंगे, अपने लोन और क्रेडिट हिस्ट्री की निगरानी कर सकेंगे, किसी भी अनधिकृत लोन या क्रेडिट सुविधा पर आपत्ति दर्ज कर सकेंगे और धोखाधड़ी या अनचाहे क्रेडिट उत्पादों से सतर्क रह सकेंगे।
इसके अलावा, जिन यूजर्स का क्रेडिट स्कोर कम है या प्रभावित है, उनके लिए किफायती पेड सर्विस भी उपलब्ध होगी। इसमें स्मार्ट अलर्ट, क्रेडिट स्कोर सुधारने के टूल और गाइडेड क्रेडिट मैनेजमेंट सपोर्ट शामिल होगा, जो Payinstacard प्लेटफॉर्म पर ही उपलब्ध रहेगा। इस साझेदारी का एक बड़ा फोकस शिक्षा और जागरूकता पर भी है। इसके तहत ऐसे प्रोग्राम शुरू किए जाएंगे, जिनसे यूजर्स समझ सकें कि क्रेडिट स्कोर कैसे बनता है, किन बातों से प्रभावित होता है और जिम्मेदार वित्तीय व्यवहार से बेहतर अवसर कैसे मिल सकते हैं।
Experian की ग्लोबल विशेषज्ञता और Payinstacard के सरल और सुलभ वित्तीय सेवाएं देने के मिशन को मिलाकर यह साझेदारी भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था में पारदर्शिता, समावेशन और दीर्घकालिक वित्तीय सुधार को बढ़ावा देने का लक्ष्य रखती है।
इस साझेदारी पर Experian India के कंट्री मैनेजिंग डायरेक्टर मनीष जैन ने कहा “हमारा लक्ष्य ऐसा क्रेडिट इकोसिस्टम बनाना है जहां हर व्यक्ति को सही जानकारी और बेहतर वित्तीय निर्णय लेने के लिए जरूरी टूल मिल सकें। Payinstacard के साथ हमारी साझेदारी इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे भारत के उपभोक्ताओं को रियल-टाइम क्रेडिट एक्सेस और वित्तीय शिक्षा मिलेगी।”
Payinstacard के डायरेक्टर और सीईओ साई कृष्णा मुसुनुरु (Sai Krishna Musunuru) ने कहा “हम मानते हैं कि क्रेडिट से जुड़ी जानकारी सभी के लिए सरल, पारदर्शी और सस्ती होनी चाहिए। Experian India के साथ साझेदारी से हम अपने यूजर्स को रियल-टाइम फ्री क्रेडिट रिपोर्ट, मॉनिटरिंग टूल और डिस्प्यूट मैनेजमेंट की सुविधा दे पाएंगे। साथ ही, हम लोगों को उनके क्रेडिट हेल्थ को बेहतर बनाने के लिए जागरूक भी कर रहे हैं।”
यह साझेदारी दोनों कंपनियों की वित्तीय जागरूकता और पहुंच बढ़ाने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। यह कदम एक ऐसे सुरक्षित और समावेशी वित्तीय सिस्टम की दिशा में आगे बढ़ने का संकेत है, जहां लोगों को केवल डेटा ही नहीं, बल्कि बेहतर फैसले लेने के लिए सही जानकारी और मार्गदर्शन भी मिले।