इस अधिग्रहण की सटीक वैल्यूएशन अभी सामने नहीं आई है। कंपनियों ने कहा है कि डील पूरी होने और औपचारिक फाइलिंग के बाद ही इसकी जानकारी सार्वजनिक की जाएगी।
पहले भी हुई थी बातचीत
दरअसल दोनों कंपनियों के बीच इस डील को लेकर पहले भी बातचीत हुई थी, लेकिन जनवरी में वैल्यूएशन को लेकर मतभेद होने की वजह से समझौता नहीं हो पाया था। अब नई टर्म शीट साइन होने से संकेत मिल रहा है कि दोनों कंपनियां फिर से इस सौदे को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रही हैं।
शेयर-स्वैप मॉडल में होगी डील
रोनी स्क्रूवाला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (Twitter) पर जानकारी देते हुए कहा कि यह डील शेयर-स्वैप मॉडल पर आधारित होगी। इसमें एक ब्रेक-फी क्लॉज भी शामिल है, यानी अगर किसी वजह से सौदा पूरा नहीं होता तो एक तय शुल्क देना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि डील के बाद भी गौरव मुंजाल Unacademy के सीईओ के रूप में कंपनी का नेतृत्व करते रहेंगे और ऑनलाइन एजुकेशन प्रोडक्ट्स को आगे बढ़ाने पर ध्यान देंगे।
दोनों कंपनियों को हो सकता है फायदा
स्क्रूवाला के मुताबिक अगर यह डील पूरी होती है तो दोनों कंपनियों को फायदा मिल सकता है। Unacademy की प्रोडक्ट डेवलपमेंट क्षमता और upGrad का बड़ा एजुकेशन नेटवर्क इन दोनों को जोड़कर एक मजबूत एडटेक इकोसिस्टम बनाया जा सकता है।
K-12 से लेकर प्रोफेशनल लर्निंग तक नेटवर्क
upGrad का लर्निंग नेटवर्क पहले से ही K-12 शिक्षा, प्रोफेशनल कोर्स और लाइफ-लॉन्ग लर्निंग तक फैला हुआ है। डील पूरी होने पर यह नेटवर्क और भी बड़ा हो सकता है।
Unacademy ने किया था ऑपरेशन में बदलाव
गौरव मुंजाल ने भी इस समझौते की पुष्टि करते हुए कहा कि डील 100% शेयर-स्वैप के जरिए होगी। उन्होंने बताया कि पिछले एक साल में कंपनी ने अपने कई ऑपरेशन्स को रीस्ट्रक्चर किया है ताकि ऑनलाइन लर्निंग प्रोडक्ट्स पर ज्यादा ध्यान दिया जा सके। उन्होंने कहा कि कंपनी ने अपने कंपनी-रन सेंटर्स को फ्रेंचाइज़ पार्टनर्स के साथ मिलाकर ऑपरेशन को आसान बनाया, ताकि डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म को और मजबूत किया जा सके।
ESOP बायबैक और मजबूत कैश पोजिशन
हाल ही में Unacademy ने लगभग ₹50 करोड़ का ESOP बायबैक किया, जिसमें करीब 40% पूर्व कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। कंपनी के पास फिलहाल 100 मिलियन डॉलर से ज्यादा का कैश रिजर्व भी मौजूद है। वहीं अगर यह अधिग्रहण पूरा होता है, तो यह भारत के EdTech सेक्टर में एक बड़ा कंसोलिडेशन साबित हो सकता है।