Google के 2026 इंडिया एक्सेलेरेटर प्रोग्राम में Proxgy और OnFinanceAI समेत 20 स्टार्टअप्स का चयन

Google के 2026 इंडिया एक्सेलेरेटर प्रोग्राम में Proxgy और OnFinanceAI समेत 20 स्टार्टअप्स का चयन

Google के 2026 इंडिया एक्सेलेरेटर प्रोग्राम में Proxgy और OnFinanceAI समेत 20 स्टार्टअप्स का चयन
Google ने बुधवार को अपने ‘Google for Startups Accelerator: India 2026’ कार्यक्रम के लिए 20 AI स्टार्टअप्स का चयन करने की घोषणा की। ये स्टार्टअप्स AI के जरिए विभिन्न क्षेत्रों की महत्वपूर्ण चुनौतियों का समाधान विकसित कर रहे हैं।


कंपनी ने बताया कि इन 20 स्टार्टअप्स का चयन लगभग 2,500 आवेदनों में से किया गया है। इस बैच में ऐसे स्टार्टअप्स शामिल हैं, जो जलवायु (Climate), स्वास्थ्य (Healthcare), डेवलपर वर्कफ्लो (Developer Workflows) और वित्त (Finance) जैसे क्षेत्रों में प्रभावशाली समाधान विकसित कर रहे हैं।

चयनित स्टार्टअप्स को Google AI Stack के साथ-साथ तकनीकी सहायता, विशेषज्ञ मार्गदर्शन (Mentorship) और Go-to-Market रणनीति से जुड़ा सहयोग मिलेगा। इसका उद्देश्य इन स्टार्टअप्स को शुरुआती चुनौतियों से आगे बढ़ाकर बड़े स्तर पर अपने समाधान लागू करने में मदद करना है।

Google इंडिया की वाइस प्रेसिडेंट और कंट्री मैनेजर प्रीति लोबाना ने कहा, "भारत का स्टार्टअप इकोसिस्टम अब एजेंटिक वर्कफ्लो और फिजिकल AI सिस्टम्स जैसे नए दौर में प्रवेश कर रहा है, जो वास्तविक और जटिल समस्याओं का समाधान करने के लिए तैयार किए जा रहे हैं। Google Accelerator कार्यक्रम के 10 वर्ष पूरे होने के अवसर पर 2026 का भारतीय बैच इस तकनीकी बदलाव का प्रतिनिधित्व करता है। Google की AI तकनीक और विशेषज्ञ मार्गदर्शन के माध्यम से हम इन स्टार्टअप्स को वैश्विक स्तर पर आगे बढ़ने में मदद कर रहे हैं। साथ ही, यह पहल India AI Mission को मजबूत करने और एक सशक्त एवं समावेशी डिजिटल अर्थव्यवस्था के निर्माण में भी योगदान देगी।"

Google for Startups Accelerator: India 2026 में चयनित 20 स्टार्टअप्स

Adalat AI (लीगल): अदालतों में कागजी और प्रशासनिक कार्यों को स्वचालित बनाकर मामलों के तेजी से निपटारे में मदद करता है।

Aikenist (हेल्थकेयर): QuickSuite नामक AI प्लेटफॉर्म के जरिए रेडियोलॉजी प्रक्रिया को 70 प्रतिशत तक तेज और अधिक प्रभावी बनाता है।

Aurassure (क्लाइमेट): मॉड्यूलर सेंसर और AI प्लेटफॉर्म के जरिए स्थानीय स्तर पर रियल-टाइम जलवायु डेटा उपलब्ध कराता है।

Ayna (फैशन): AI आधारित कैटलॉगिंग इंजन की मदद से फैशन ब्रांड्स को कुछ घंटों में अपने उत्पाद ऑनलाइन सूचीबद्ध करने में सक्षम बनाता है।

Binocs (फाइनेंस): AI प्लेटफॉर्म के जरिए व्यावसायिक मूल्यांकन (Commercial Due Diligence) और रणनीतिक सलाह की प्रक्रिया को स्वचालित करता है।

CraftifAI (डेवटूल): EdgeAI, IoT और FPGA डिवाइसों के लिए एंबेडेड सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट को AI के माध्यम से आसान बनाता है।

Dodo Payments (फाइनेंस): AI और SaaS कंपनियों के लिए ऑल-इन-वन Merchant of Record प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराता है।

FlexifyMe (हेल्थकेयर): AI, फिजियोथेरेपी और योग थेरेपी के संयोजन से पुरानी दर्द संबंधी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करता है।

Fitsol (क्लाइमेट):
कार्बन ट्रैकिंग, स्मार्ट पैकेजिंग, लॉजिस्टिक्स ऑप्टिमाइजेशन और ESG अनुपालन के जरिए कंपनियों को कार्बन उत्सर्जन कम करने में मदद करता है।

H2Loop AI (डेवटूल): सिस्टम सॉफ्टवेयर इंजीनियरों के लिए विशेष AI कोडिंग मॉडल विकसित करता है, जिससे डिबगिंग और कोड समझना आसान होता है।

Jidoka (मैन्युफैक्चरिंग): AI आधारित कंप्यूटर विजन तकनीक से निर्माण इकाइयों में गुणवत्ता जांच और प्रक्रिया मार्गदर्शन को स्वचालित बनाता है।

CreateOS by NodeOps (डेवटूल): AI आधारित सॉफ्टवेयर विकास की पूरी प्रक्रिया को एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराता है।

OnFinanceAI (फाइनेंस): वित्तीय संस्थानों के लिए अनुपालन (Compliance), जोखिम प्रबंधन (Risk) और ऑडिट कार्यों को संभालने वाले AI एजेंट विकसित करता है।

Pipeshift (डेवटूल): AI मॉडल्स के संचालन के लिए रियल-टाइम एजेंट और Model-as-a-Service प्लेटफॉर्म प्रदान करता है।

PotpieAI (डेवटूल): कोड, लॉग और वर्कफ्लो का संरचित नॉलेज ग्राफ तैयार कर AI एजेंट्स को डिबगिंग और सिस्टम विश्लेषण में मदद करता है।

Proxgy (वियरेबल टेक्नोलॉजी): IoT, SaaS और AI को जोड़कर कंपनियों के संचालन को डिजिटाइज करने और AI आधारित ऑटोमेशन सक्षम करने वाले समाधान विकसित करता है।

Soundverse AI (मीडिया): संगीत निर्माण की पूरी प्रक्रिया के लिए AI एजेंट प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराता है, जो आइडिया से लेकर रिलीज तक सहयोग करता है।

SuperBryn (वॉयस AI): वॉयस AI एजेंट्स की गुणवत्ता, निगरानी और प्रदर्शन को बेहतर बनाने वाला प्लेटफॉर्म विकसित करता है।

TartanHQ (डेवटूल): 80 से अधिक HRMS और पेरोल सिस्टम्स को एकीकृत करने वाला AI आधारित API प्लेटफॉर्म प्रदान करता है।

Zeron (साइबर सिक्योरिटी): AI सुरक्षा एजेंट्स के जरिए कोड, क्लाउड और थर्ड-पार्टी सिस्टम्स में सुरक्षा जोखिमों की पहचान कर उन्हें तुरंत ठीक करने में मदद करता है।


Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities