LinkedIn पर यह जानकारी साझा करते हुए पेवेकर ने Pizza Hut जैसे दुनिया के प्रसिद्ध पिज़्ज़ा ब्रांड का नेतृत्व करने के अपने अनुभव को याद किया और Yum! Brands की लीडरशिप तथा अपनी टीम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, “मैं Yum! Brands और Shannon Garcia का बहुत आभारी हूं, जिन्होंने मुझे भारतीय उपमहाद्वीप में इतने प्रतिष्ठित ब्रांड का नेतृत्व करने का भरोसा और अवसर दिया।”
अपने कार्यकाल के दौरान पेवेकर ने कई प्रमुख फ्रेंचाइज़ पार्टनर्स के साथ मिलकर काम किया। इनमें Devyani International Limited, Sapphire Foods India Limited, Transcom Foods Limited और Gamma Pizzakraft Lanka शामिल हैं। उन्होंने इन सभी साझेदारों के सहयोग से क्षेत्र में Pizza Hut की मजबूत मौजूदगी बनाने के लिए उनका धन्यवाद किया।
उन्होंने रेस्टोरेंट टीमों और ग्राहकों का भी आभार जताया और कहा कि यह यात्रा टीमवर्क और साझा उपलब्धियों की वजह से यादगार बनी।
पेवेकर ने कहा, “सबसे महत्वपूर्ण मेरी शानदार टीम रही, जिसने इस सफर को इतना खास बनाया। आपके जुनून, सहयोग और शानदार विदाई के लिए धन्यवाद। आप ही मेरी असली ताकत रहे हैं।” उन्होंने अपने अगले पद या भूमिका के बारे में कोई जानकारी नहीं दी, लेकिन कहा कि वे अपने करियर के एक नए अध्याय की शुरुआत कर रहे हैं और टीम के साथ मिलकर हासिल की गई उपलब्धियों पर उन्हें गर्व है।
रोहन पेवेकर को वर्ष 2024 में मेरिल परेरा (Merrill Pereyra) के पद छोड़ने के बाद Pizza Hut का मैनेजिंग डायरेक्टर बनाया गया था। वे Indian Institute of Management Calcutta और The Wharton School के पूर्व छात्र हैं।
आज Pizza Hut भारत और भारतीय उपमहाद्वीप में कई फ्रेंचाइज़ पार्टनर्स के साथ मिलकर काम करने वाली सबसे बड़ी पिज़्ज़ा चेन में से एक है।