Accel और Prosus के Atoms X प्रोग्राम के लिए 6 स्टार्टअप्स का चयन

Accel और Prosus के Atoms X प्रोग्राम के लिए 6 स्टार्टअप्स का चयन

Accel और Prosus के Atoms X प्रोग्राम के लिए 6 स्टार्टअप्स का चयन
ग्लोबल टेक्नोलॉजी इन्वेस्टर Prosus और वेंचर कैपिटल फर्म Accel ने अपने Atoms X LeapTech प्रोग्राम के पहले बैच की घोषणा की है, जिसमें छह स्टार्टअप्स का चयन किया गया है। ये स्टार्टअप्स क्लाइमेट, हेल्थकेयर और स्पेस जैसी एडवांस टेक्नोलॉजी पर काम कर रहे हैं।


इस पहले बैच के लिए 2,000 से ज्यादा आवेदन आए थे, जो यह दिखाता है कि शुरुआती स्तर पर साइंस-बेस्ड कंपनियां बनाने में फाउंडर्स की रुचि तेजी से बढ़ रही है। Atoms X प्रोग्राम खासतौर पर ऐसे “LeapTech” स्टार्टअप्स पर फोकस करता है, जो साइंटिफिक इनोवेशन और इंजीनियरिंग को मिलाकर बड़े और बुनियादी समस्याओं का समाधान करते हैं।

चयनित स्टार्टअप्स इस प्रकार हैं:

● Praan: यह स्टार्टअप इनडोर एयर क्वालिटी को बेहतर बनाने के लिए फुल-स्टैक एयर इंफ्रास्ट्रक्चर बना रहा है, जिसका उद्देश्य एडवांस प्यूरीफिकेशन और ऑटोमैटिक कंट्रोल के जरिए घर के अंदर पहाड़ जैसी शुद्ध हवा उपलब्ध कराना है।

● QOSMIC: यह कंपनी ऑप्टिकल कम्युनिकेशन सिस्टम विकसित कर रही है, जिससे सैटेलाइट और धरती के बीच बहुत तेज गति से डेटा ट्रांसफर संभव हो सके।

● Dognosis: यह स्टार्टअप कुत्तों की सूंघने की क्षमता (olfaction), रोबोटिक्स और AI का इस्तेमाल करके सांस के नमूनों से कई तरह के कैंसर की पहचान करने पर काम कर रहा है।

● Ethereal Exploration Guild: यह कंपनी पूरी तरह से दोबारा इस्तेमाल होने वाले (reusable) ऑर्बिटल लॉन्च व्हीकल बना रही है, जिससे स्पेस में जाने की लागत कम हो और पहुंच आसान हो सके।

● Ferra: यह स्टार्टअप एक ऐसा होम स्ट्रेंथ ट्रेनिंग सिस्टम तैयार कर रहा है, जो लोगों को कम समय में अपनी फिटनेस और मूवमेंट बनाए रखने में मदद करेगा।

● Stealth Startup: इस बैच में एक अनाम (नाम सार्वजनिक नहीं) स्टार्टअप भी शामिल है, जो ब्रेन-कंप्यूटर इंटरफेस टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है।

Accel के पार्टनर प्रतीक अग्रवाल ने कहा कि LeapTech में काम करने के लिए लंबे समय तक भरोसा और धैर्य जरूरी होता है, क्योंकि ऐसी कंपनियां तब बनती हैं जब बाजार में अभी उस टेक्नोलॉजी को लेकर स्पष्ट सहमति नहीं होती। उन्होंने कहा कि इस प्रोग्राम में आए आवेदन उनकी उम्मीदों से कहीं ज्यादा बेहतर थे और यह दिखाता है कि भारतीय फाउंडर्स नई-नई कैटेगरी बना रहे हैं।

Prosus के इंडिया इकोसिस्टम हेड अशुतोष शर्मा ने कहा कि इस प्रोग्राम के लिए मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स से यह साबित होता है कि भारत में आइडियाज और इनोवेशन की कमी नहीं है, बल्कि सही समय पर सही सपोर्ट की जरूरत होती है। उन्होंने कहा कि इस बैच के फाउंडर्स क्लाइमेट, स्पेस और हेल्थकेयर जैसे मुश्किल क्षेत्रों में गहराई से काम कर रहे हैं।

इस पार्टनरशिप के तहत Prosus हर स्टार्टअप में Accel के बराबर निवेश करेगा और उन्हें लंबे समय तक फंडिंग के साथ-साथ ग्लोबल नेटवर्क का भी सपोर्ट मिलेगा। यह प्रोग्राम Accel के Atoms इनिशिएटिव (2021) का विस्तार है, जिसने अब तक 50 से ज्यादा स्टार्टअप्स को सपोर्ट किया है और उन्होंने मिलकर 300 मिलियन डॉलर से ज्यादा की फंडिंग जुटाई है। फिलहाल, Atoms X के अगले बैच के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है।

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities