साल 2019 में स्थापित Stride Ventures ने घरेलू स्तर पर डेट फाइनेंस के क्षेत्र में शुरुआत की थी और अब यह एक अंतरराष्ट्रीय वित्तीय प्लेटफॉर्म बन चुका है। कंपनी की भारत, GCC और यूके/यूरोप में ज़मीनी मौजूदगी है और यह INR, USD और GBP जैसी विभिन्न मुद्राओं में काम करती है।
कंपनी के अनुसार, Stride ने अब तक लगभग 200 पोर्टफोलियो कंपनियों को कुल 1.6 बिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक का क्रेडिट उपलब्ध कराया है। इनमें 20 यूनिकॉर्न कंपनियां शामिल हैं। इसके साथ ही, Stride ने वैश्विक स्तर पर 15,000 से अधिक कंपनियों का मूल्यांकन भी किया है।
Stride ने संयुक्त राष्ट्र समर्थित Principles for Responsible Investment (PRI) के प्रति औपचारिक प्रतिबद्धता जताई हुई है। कंपनी “लोकल एंकरिंग” और “पार्टनरशिप-फर्स्ट” मॉडल पर काम करती है, जिसके तहत वह अलग-अलग देशों में नियामकों, नीति निर्माताओं और इकोसिस्टम पार्टनर्स के साथ मिलकर काम करती है। भारत में DPIIT और अबू धाबी में ADGM जैसे संस्थानों के साथ मिलकर कंपनी निजी ऋण (Private Debt) इकोसिस्टम को मजबूत करने पर काम कर रही है।
Stride Ventures की SAB Invest के साथ भी साझेदारी है, जिसके तहत सऊदी अरब की इनोवेशन इकॉनमी में प्राइवेट क्रेडिट को बढ़ावा दिया जा रहा है।
कंपनी ने बताया कि आने वाले वर्षों में वह वैश्विक स्तर पर वेंचर डेट, ग्रोथ क्रेडिट और प्राइवेट क्रेडिट रणनीतियों के तहत 1 बिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक का निवेश करने का लक्ष्य रखती है। इसमें अगले दो वर्षों में सऊदी अरब के स्टार्टअप और इनोवेशन इकोसिस्टम में लगभग 200 मिलियन अमेरिकी डॉलर का निवेश शामिल है।