वृंदावन में खुलेगा ‘द फर्न रेजिडेंसी’ होटल

वृंदावन में खुलेगा ‘द फर्न रेजिडेंसी’ होटल

वृंदावन में खुलेगा ‘द फर्न रेजिडेंसी’ होटल
द फ़र्न होटल्स एंड रिसॉर्ट्स ने वृंदावन में द फर्न रेजीडेंसी वृंदावन होटल साइन करने की घोषणा की है, जिससे उत्तर भारत में इसकी मौजूदगी और मजबूत होगी।

द फ़र्न होटल्स एंड रिसॉर्ट्स ने उत्तर भारत में अपनी मौजूदगी को मजबूत करते हुए वृंदावन में द फर्न रेजीडेंसी वृंदावन साइन करने की घोषणा की है। इस नए प्रोजेक्ट के साथ क्षेत्र में कंपनी के संचालन और विकासाधीन होटलों की कुल संख्या बढ़कर 22 हो जाएगी।

प्रस्तावित होटल में 100 सुसज्जित कमरे और सुइट्स होंगे, जिन्हें आध्यात्मिक नगरी वृंदावन आने वाले अवकाश और बिजनेस यात्रियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया जाएगा। होटल में एक ऑल-डे डाइनिंग रेस्टोरेंट के साथ एक स्पेशियलिटी रेस्टोरेंट भी होगा, जहां विभिन्न व्यंजन परोसे जाएंगे।

यह परियोजना एपलट्री बिल्डर्स एंड डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड के साथ साझेदारी में विकसित की जा रही है। होटल में कॉन्फ्रेंस रूम और बैंक्वेट हॉल जैसी मीटिंग और इवेंट सुविधाएं होंगी, जो कॉर्पोरेट मीटिंग्स, सामाजिक कार्यक्रमों और अन्य आयोजनों के लिए उपयुक्त होंगी। इसके अलावा मेहमानों के लिए अत्याधुनिक जिम सहित वेलनेस सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

द फ़र्न होटल्स एंड रिसॉर्ट्स के मैनेजिंग डायरेक्टर सुहैल कन्नामपिल्ली ने कहा कि वृंदावन एक महत्वपूर्ण आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन स्थल है, जहां घरेलू और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की रुचि लगातार बढ़ रही है। यह नया होटल उच्च संभावनाओं वाले पर्यटन स्थलों में विस्तार की कंपनी की रणनीति का हिस्सा है।

वहीं एपलट्री बिल्डर्स एंड डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड के पार्टनर अरविंद प्रतापसिंह ने कहा कि वृंदावन में तीर्थ और पर्यटन यात्राओं में लगातार वृद्धि हो रही है, ऐसे में यह साझेदारी यात्रियों को उच्च गुणवत्ता वाली ब्रांडेड हॉस्पिटैलिटी सुविधा प्रदान करेगी। यह होटल 2029 की पहली छमाही में खुलने की संभावना है और इसके साथ ही उत्तर भारत में कंपनी की मौजूदगी और मजबूत होगी।

 

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities