Think9 ने Whoppl का किया अधिग्रहण

Think9 ने Whoppl का किया अधिग्रहण

Think9 ने Whoppl का किया अधिग्रहण
Think9 ने Whoppl का अधिग्रहण कर ‘Nova9’ यूनिट लॉन्च किया है, जो कल्चर-ड्रिवन ब्रांडिंग पर फोकस करेगा। यह पहल ब्रांड्स को पारंपरिक मार्केटिंग से आगे बढ़ाकर डिजिटल और क्रिएटर-फर्स्ट इकोसिस्टम में मजबूत बनाने की दिशा में उठाया गया कदम है।

भारत के मार्केटिंग और डिजिटल इकोसिस्टम में एक अहम कदम उठाते हुए Think9 ने क्रिएटर-ड्रिवन फर्म Whoppl का अधिग्रहण किया है और साथ ही ‘Nova9’ नाम से एक नया यूनिट लॉन्च किया है। यह यूनिट अटेंशन इकोनॉमी के दौर में कल्चर-ड्रिवन ब्रांड सिस्टम्स बनाने पर फोकस करेगा।

Think9 की स्थापना अश्विनी बियानी और अवनी बियानी ने ब्रांड स्ट्रैटेजिस्ट Santosh Desai के साथ मिलकर की है। कंपनी के अनुसार, यह अधिग्रहण भविष्य के उपभोक्ता-केंद्रित ब्रांड बनाने की रणनीति का हिस्सा है।

नोवा9 (Nova9) को एक “कल्चरल इंटेलिजेंस और स्टोरीटेलिंग इंजन” के रूप में पेश किया गया है, जो क्रिएटिव डायरेक्शन, प्लेटफॉर्म-नेटिव एक्सपर्टीज, रियल-टाइम डेटा एनालिटिक्स और कम्युनिटी एंगेजमेंट को एक साथ जोड़ता है। इसका उद्देश्य ब्रांड्स को पारंपरिक कैंपेन-आधारित मार्केटिंग से आगे बढ़ाकर उन्हें एक मीडिया एंटिटी की तरह काम करने में सक्षम बनाना है।

व्हूप्पल (Whoppl) की फाउंडर और सीईओ राम्या रामचंद्रन (CEO Ramya Ramachandran) ने कहा कि आज के दौर में ब्रांड्स को केवल मैसेज देने के बजाय ऐसी कहानियां बनानी होंगी, जिनसे लोग जुड़ सकें और उन्हें आगे बढ़ा सकें।

नोवा9 (Nova9), Think9 के एंटरप्रेन्योरियल प्लेटफॉर्म ‘The Foundery’ के साथ मिलकर उभरते कंज्यूमर ब्रांड्स को भी सपोर्ट करेगा। 2019 में स्थापित Whoppl कंटेंट, क्रिएटर्स और कॉमर्स पर फोकस करते हुए इंफ्लुएंसर मार्केटिंग और सोशल मीडिया सॉल्यूशंस प्रदान करता है।

 

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities