यूनिवर्सल एआई यूनिवर्सिटी ने 'UAi Entrepreneurship Center of Excellence' लॉन्च किया

यूनिवर्सल एआई यूनिवर्सिटी ने 'UAi Entrepreneurship Center of Excellence' लॉन्च किया

यूनिवर्सल एआई यूनिवर्सिटी ने 'UAi Entrepreneurship Center of Excellence' लॉन्च किया
फ्लोरिडा स्टेट यूनिवर्सिटी और सदर्न मेथोडिस्ट यूनिवर्सिटी ने यूएआई एंटरप्रेन्योरशिप सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के लिए अकादमिक सहयोग साझेदार के रूप में साझेदारी की है।


यूनिवर्सल एआई यूनिवर्सिटी (UAi), भारत की पहली और दुनिया की तीसरी AI यूनिवर्सिटी ने 'एंटरप्रेन्योरशिप सेंटर ऑफ एक्सीलेंस' लॉन्च करने की घोषणा की। यह विश्वविद्यालय-व्यापी पहल छात्रों और शोधकर्ताओं के लिए इनोवेशन, उद्यमिता संस्कृति और वेंचर क्रिएशन को शिक्षा और शोध के माहौल में शामिल करने के लिए बनाई गई है। इस केंद्र की स्थापना इस केंद्र की स्थापना फ्लोरिडा स्टेट यूनिवर्सिटी और डलास, टेक्सास स्थित सदर्न मेथोडिस्ट यूनिवर्सिटी के साथ अकादमिक सहयोग से की गई है।

नए लॉन्च किए गए 'एंटरप्रेन्योरशिप सेंटर' को “वैश्विक स्तर पर मानक और अमेरिकी यूनिवर्सिटी-प्रेरित” ढांचे और मॉडलों पर तैयार किया गया है। यह केंद्र यूएआई की उस दृष्टि को दर्शाता है जिसमें वैश्विक सर्वोत्तम प्रथाओं को भारत की बढ़ती उद्यमिता आकांक्षाओं से जोड़ा गया है। यह केंद्र छात्रों, फैकल्टी, अलुमनी और आसपास के स्टार्टअप समुदायों के लिए काम करेगा, साथ ही वैश्विक स्टार्टअप कंपनियों को 'UAi Startup Launchpad' का हिस्सा बनने का अवसर देगा। इसका उद्देश्य वास्तविक दुनिया में सहयोग को बढ़ावा देना है, जिससे स्टार्टअप्स UAi की शैक्षणिक विशेषज्ञता, रिसर्च फैसिलिटी, लैब्स और छात्र संसाधनों का लाभ उठा सकें और एक डायनामिक इनोवेशन-लीडेड इकोसिस्टम तैयार कर सकें।

यूनिवर्सिटी इस नए केंद्र के पहले प्रमुख इवेंट, UAi BigIdeas Student PitchFest, का आयोजन 7 मार्च को करेगी। यह इवेंट विश्वविद्यालय-व्यापी पहल है, जिसमें विभिन्न स्ट्रीम के छात्र अपने मूल विचारों को तेज़-तर्रार पिचिंग फॉर्मेट में प्रस्तुत करेंगे।

लॉन्च के अवसर पर बोलते हुए यूनिवर्सल एआई विश्वविद्यालय के संस्थापक कुलपति और एमआईटी, यूएसए के पूर्व छात्र डॉ. साइमन मैक ने कहा "यूएआई एंटरप्रेन्योरशिप सेंटर ऑफ एक्सीलेंस हमारे मिशन में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, जो उद्यमिता को विश्वविद्यालय अनुभव का हिस्सा बनाने के लिए है। जब विचार सीखने के स्थान से निकलकर इंकेबेशन और कार्यान्वयन में बदलते हैं, तब नवाचार फलता-फूलता है। यह केंद्र छात्रों और फैकल्टी को तकनीकी रूप से सक्षम, वैश्विक रूप से प्रासंगिक और प्रभावशाली उद्यम विकसित करने में मदद करेगा।"

लॉन्च पर यूनिवर्सल एआई को बधाई देते हुए और अकादमिक भागीदार के रूप में हाथ मिलाते हुए, फ्लोरिडा स्टेट यूनिवर्सिटी के जिम मोरान कॉलेज ऑफ एंटरप्रेन्योरशिप के एसोसिएट डीन, रिसर्च एंड एक्सटर्नल अफेयर्स, डॉ. एरिक लिगुओरी ने कहा "उद्यमिता एक वैश्विक शक्ति है और यह उत्साहजनक है कि यूनिवर्सल एआई यूनिवर्सिटी नवाचार को विकसित करने के लिए संरचित और प्रभावशाली दृष्टिकोण अपना रही है। हम आगे भी सहयोग की उम्मीद करते हैं, ताकि यूएआई एंटरप्रेन्योरशिप सेंटर व्यापक स्टार्टअप इकोसिस्टम में योगदान दे सके।"

शैक्षणिक भागीदार के रूप में अपने विचार साझा करते हुए, डॉ. नादेर जलीली, मैरी और रिचर्ड टेम्पलटन डीन, बॉबी बी. लाइल स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग, सदर्न मेथोडिस्ट यूनिवर्सिटी, डलास, टेक्सास ने कहा, "2024 में UAi कैंपस का दौरा करने पर मैं विश्वविद्यालय में विकसित हो रही नवाचार और उद्यमिता संस्कृति से बहुत प्रभावित हुआ। अब इस केंद्र की स्थापना यूएआई में मजबूत नवाचार संस्कृति का प्रतीक है। यह छात्रों को तकनीकी रूप से सक्षम उद्यमियों में बदलने का एक महत्वपूर्ण कदम है, और हम भविष्य में सहयोग की उम्मीद करते हैं।"

इस लॉन्च के माध्यम से यूनिवर्सल एआई यूनिवर्सिटी यह सुनिश्चित कर रही है कि शिक्षा, नवाचार और क्रियान्वयन को एक साथ जोड़ा जाए, और उद्यमिता को शैक्षणिक उपलब्धि, नवाचार और सामाजिक प्रभाव के केंद्र में रखा जाए।

यूएआई अपनी स्थायी फिलॉसफी Think. Act. Grow. के तहत स्टार्टअप्स को आमंत्रित कर रही है कि वे अपने विचारों को शिक्षा, इनक्यूबेशन और क्रियान्वयन के संरचित मॉडल के माध्यम से सफल व्यवसायों में बदलें।

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities