Universal AI University ने Hena Happiness Foundation के साथ मिलकर ‘AI सखी’ प्रोग्राम लॉन्च किया

Universal AI University ने Hena Happiness Foundation के साथ मिलकर ‘AI सखी’ प्रोग्राम लॉन्च किया

Universal AI University ने Hena Happiness Foundation के साथ मिलकर ‘AI सखी’ प्रोग्राम लॉन्च किया
भारत की पहली AI यूनिवर्सिटी Universal AI University ने डिजिटल गैप को कम करने के उद्देश्य से सेमी-अर्बन और ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं के लिए ‘AI सखी’ प्रोग्राम शुरू किया है। इसके तहत 6 महीने का ट्रेनिंग प्रोग्राम चलाया जाएगा।


Hena Happiness Foundation और Universal AI University ने मिलकर 18 अप्रैल 2026 को कर्जत के बुद्धानगर समाज मंदिर में “AI सखी” नाम से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस लर्निंग प्रोग्राम आयोजित किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य सेमी-अर्बन और ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को AI और डिजिटल स्किल्स की ट्रेनिंग देकर सशक्त बनाना है। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में सुमिता योगेश गायकवाड़ मौजूद रहीं।

Hena Happiness Foundation एक ऐसा संगठन है, जो ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों के विकास के लिए काम करता है। यह संस्था खास तौर पर लड़कियों और महिलाओं को शिक्षा और प्रशिक्षण देकर आगे बढ़ाने पर ध्यान देती है। इसके चार मुख्य लक्ष्य हैं- महिला नेतृत्व को बढ़ावा देना, बच्चों को भविष्य के लिए तैयार करना, गांवों को विकसित बनाना और कारीगरों को रोजगार में मदद करना।

इस प्रोग्राम के बारे में बताते हुए तरुण आनंद, फाउंडर और चांसलर, Universal AI University ने कहा, “AI सखी प्रोग्राम के जरिए हम नई तकनीकों को सभी तक पहुंचाने की दिशा में एक अहम कदम उठा रहे हैं। हमारा उद्देश्य ग्रामीण भारत की महिलाओं और लड़कियों को डिजिटल स्किल्स सिखाकर आत्मनिर्भर बनाना है, ताकि वे अपने लिए नए अवसर बना सकें और समाज के विकास में योगदान दे सकें।”

‘AI सखी’ प्रोग्राम के तहत डिजिटल तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को आसान भाषा में सिखाने की कोशिश की जा रही है। इसका लक्ष्य है कि ग्रामीण महिलाएं और लड़कियां इन तकनीकों को समझकर आत्मविश्वास के साथ उनका उपयोग कर सकें और इससे रोजगार के अवसर भी हासिल कर सकें।

इस पहल के तहत 6 महीने का कोर्स चलाया जाएगा, जिसमें शुरुआती चरण में लगभग 100 से 500 महिलाओं और लड़कियों को ट्रेनिंग और मार्गदर्शन दिया जाएगा। इससे डिजिटल गैप को कम करने और रोजगार के नए अवसर बनाने में मदद मिलेगी।

इस प्रोग्राम का उद्देश्य ‘AI सखी’ का एक मजबूत नेटवर्क तैयार करना है, जो आगे चलकर अन्य महिलाओं को भी ट्रेनिंग देकर उन्हें सशक्त बनाएंगी और समाज में सकारात्मक बदलाव लाएंगी।

इस कार्यक्रम को हीना डिज़ाइन्स और आरती संदीप भोइर (Arti Sandeep Bhoir) का सहयोग मिला। संस्था अपने लक्ष्य के अनुसार महिलाओं और लड़कियों के लिए नए अवसर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है।

 

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities