टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (TKM) ने भारत में अपने पहले इलेक्ट्रिक वाहन अर्बन क्रूज़र एबेला ईवी (Urban Cruiser Ebella EV) का अनावरण किया। यह मिडसाइज़ इलेक्ट्रिक SUV मारुति सुज़ुकी ई-विटारा पर आधारित एक बैज-इंजीनियर्ड मॉडल है और इसके साथ ही टोयोटा ने आधिकारिक तौर पर भारतीय ईवी बाजार में कदम रखा है।
अर्बन क्रूज़र एबेला ईवी (Urban Cruiser Ebella EV) दो लिथियम-आयरन फॉस्फेट (LFP) बैटरी विकल्पों में आएगी। 49 kWh बैटरी पैक 106 kW की पावर और 189 Nm टॉर्क देता है, जबकि 61 kWh बैटरी पैक 128 kW की पावर और 189 Nm टॉर्क जनरेट करता है। बड़ा बैटरी वेरिएंट ARAI प्रमाणित 543 किमी की रेंज देता है।
अर्बन क्रूज़र एबेला ईवी (Urban Cruiser Ebella EV) में टोयोटा की सिग्नेचर Hammerhead फ्रंट डिज़ाइन, स्लिम LED हेडलैंप्स और अलग LED टेललाइट सिग्नेचर दिए गए हैं। केबिन में 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और 10.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, JBL ऑडियो, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 10-वे पावर ड्राइवर सीट, फिक्स्ड ग्लास रूफ और 360-डिग्री कैमरा शामिल हैं।
सेफ्टी के लिहाज से इसमें लेवल-2 ADAS, सात एयरबैग, ESC, ट्रैक्शन कंट्रोल और ABS with EBD दिया गया है। SUV 18-इंच अलॉय व्हील्स, रेन-सेंसिंग वाइपर्स और 5.2 मीटर टर्निंग रेडियस के साथ आती है।
यह ईवी पांच मोनोटोन और चार डुअल-टोन रंगों में उपलब्ध होगी। प्लेटफॉर्म साझा करने के कारण, ई-विटारा को मिला 5-स्टार भारत NCAP रेटिंग का फायदा अर्बन क्रूज़र ईवी (Urban Cruiser EV) को भी मिलने की उम्मीद है।
टोयोटा 8 साल की बैटरी वारंटी, Battery-as-a-Service, और 3 साल बाद 60% तक रेज़िडुअल वैल्यू वाला Assured Buy Back प्रोग्राम दे रही है। कंपनी ने 500 से ज्यादा BEV-रेडी सर्विस टचपॉइंट्स और 2,500 से ज्यादा BEV-सर्टिफाइड टेक्नीशियन तैनात किए हैं।
मारुति सुज़ुकी के साथ साझेदारी के तहत री-बैज्ड मॉडल्स टोयोटा की भारत रणनीति का अहम हिस्सा बन चुके हैं। वित्तीय वर्ष 2026 (FY2026) के पहले नौ महीनों में कुल डिस्पैच का 53% से अधिक हिस्सा इन्हीं मॉडलों का रहा।
वर्तमान वर्ष 2025 (CY2025) में टोयोटा की कुल बिक्री 3.88 लाख यूनिट रही, जो सालाना आधार पर 19% की बढ़ोतरी है। अर्बन क्रूज़र एबेला ईवी (Urban Cruiser Ebella EV) की बुकिंग आज से 25,000 रुपये में शुरू हो गई है। कीमतों की घोषणा आने वाले हफ्तों में की जाएगी।