Vimag Labs को 5 मिलियन डॉलर की फंडिंग मिली

Vimag Labs को 5 मिलियन डॉलर की फंडिंग मिली

Vimag Labs को 5 मिलियन डॉलर की फंडिंग मिली
डीप-टेक स्टार्टअप विमैग लैब्स ने एक्सेल के नेतृत्व में 5 मिलियन डॉलर की फंडिंग जुटाई है, जिसका उपयोग मैग्नेट-फ्री इलेक्ट्रिक मोटर तकनीक के कमर्शियलाइजेशन के लिए किया जाएगा।

डीप-टेक स्टार्टअप विमैग लैब्स (Vimag Labs)  ने एक्सेल(Accel) के नेतृत्व में हुए फंडिंग राउंड में 5 मिलियन अमेरिकी डॉलर जुटाए हैं, जिसमें चक्र ग्रोथ फंड और थिंक्यूवेट की भी भागीदारी रही। कंपनी ने बताया कि इस पूंजी का उपयोग अपनी पेटेंटेड वर्चुअल मैग्नेट सिंक्रोनस मोटर प्लेटफॉर्म के व्यावसायीकरण को तेज करने के साथ-साथ इंजीनियरिंग और मैन्युफैक्चरिंग क्षमताओं के विस्तार में किया जाएगा।

सितंबर 2025 में मनीष सेठ और पियूष देसाई द्वारा स्थापित विमैग लैब्स दुर्लभ अर्थ मैटीरियल्स पर निर्भरता कम करने वाली मैग्नेट-फ्री इलेक्ट्रिक मोटर तकनीक विकसित कर रही है। कंपनी की मोटर तकनीक मुख्य रूप से सॉफ्टवेयर-डिफाइंड है, जिसमें स्थायी मैग्नेट की जगह उन्नत पावर इलेक्ट्रॉनिक्स और कंट्रोल सॉफ्टवेयर के जरिए मोटर के भीतर इलेक्ट्रॉनिक रूप से मैग्नेटिक फील्ड उत्पन्न की जाती है। यह तकनीक मैग्नेट-आधारित मोटर्स के समान प्रदर्शन देने का लक्ष्य रखती है, जबकि लागत और सप्लाई चेन की चुनौतियों को कम करती है।

विमैग लैब्स फिलहाल दोपहिया और तिपहिया इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए कमर्शियलाइजेशन पर फोकस कर रही है, जबकि इसके अन्य उपयोग क्षेत्रों में HVAC, रेफ्रिजरेशन और डिफेंस उपकरण शामिल हैं। कंपनी के अनुसार, इसकी तकनीक वास्तविक वाहन परीक्षण के दौर से गुजर रही है और टेक्नोलॉजी रेडीनेस लेवल-7 तक पहुंच चुकी है। यह समाधान ऑटोमोबाइल निर्माताओं के लिए प्लग-एंड-प्ले के रूप में डिजाइन किया गया है, जिससे इसे बिना बड़े बदलावों के आसानी से अपनाया जा सके।

 

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities