VinFast की VF6 और VF7 को भारत NCAP में 5-स्टार रेटिंग

VinFast की VF6 और VF7 को भारत NCAP में 5-स्टार रेटिंग

VinFast की VF6 और VF7 को भारत NCAP में 5-स्टार रेटिंग
विनफ़ास्ट की इलेक्ट्रिक SUVs VF6 और VF7 को भारत NCAP में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है, जिससे भारत में कंपनी की मौजूदगी और मजबूत हुई है।

वियतनाम की इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता विनफ़ास्ट (VinFast) ने भारत में अपने पहले इलेक्ट्रिक मॉडल्स VF6 और VF7 के लिए भारत न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम (BNCAP) में सर्वोच्च 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल कर ली है। यह उपलब्धि कंपनी की भारत में विस्तार रणनीति के तहत अहम मानी जा रही है, खासकर ऐसे समय में जब विनफ़ास्ट (VinFast) फरवरी में अपनी सात-सीटर इलेक्ट्रिक MPV Limo Green लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।

भारत में स्थानीय रूप से असेंबल किए गए दोनों मॉडल्स को एडल्ट और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन कैटेगरी में शानदार स्कोर मिले हैं। कंपनी के अनुसार, VF6 को एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (AOP) में 32 में से 27.13 अंक और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (COP) में 49 में से 44.41 अंक मिले। वहीं, VF7 ने AOP में 28.54/32 और COP में 45.25/49 अंक हासिल किए।

विनफ़ास्ट  ने सितंबर 2025 में भारत में अपने पहले दो इलेक्ट्रिक मॉडल्स लॉन्च किए थे और तब से अब तक कंपनी 1,000 से अधिक इलेक्ट्रिक कारें बेच चुकी है। दिसंबर में विनफ़ास्ट भारत की शीर्ष चार इलेक्ट्रिक कार विक्रेताओं में शामिल हो गई, जहां उसने Hyundai, Kia और BYD जैसी कंपनियों को पीछे छोड़ दिया।

VF6 और VF7 का स्थानीय असेंबली कार्य तमिलनाडु के थूथुकुडी प्लांट में किया जा रहा है। कंपनी देशभर में धीरे-धीरे अपने शोरूम और सर्विस नेटवर्क का विस्तार कर रही है, जबकि तमिलनाडु स्थित उत्पादन इकाई में उत्पादन क्षमता भी बढ़ाई जा रही है। विनफ़ास्ट   मैनेजमेंट ने साफ किया है कि स्थानीय निर्माण भारत में उसकी रणनीति का केंद्र है।

इसी बीच, वियतनाम की टैक्सी कंपनी Green and Smart Mobility (GSM) भी फरवरी 2026 में भारत के राइड-हेलिंग बाजार में प्रवेश की योजना बना रही है। जीएसएम, विनफास्ट (GSM, VinFast) की इलेक्ट्रिक कारों के बेड़े के साथ सेवाएं शुरू करेगी। GSM, वियतनाम की प्रमुख कंपनी Vingroup की इकाई है और इसके चेयरमैन फाम न्हाट वुओंग का समर्थन प्राप्त है।

विनफास्ट  इस साल भारत में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर और बस सेगमेंट में भी कदम रखने की तैयारी में है। कंपनी ने भारत में 2 अरब अमेरिकी डॉलर के निवेश की प्रतिबद्धता जताई है और तमिलनाडु स्थित अपने कारखाने का विस्तार कर रही है, जहां भविष्य में इलेक्ट्रिक बसों और दोपहिया वाहनों का निर्माण किया जाएगा।

सरकार द्वारा संचालित BNCAP कार्यक्रम भारत में कारों की सुरक्षा का मूल्यांकन करता है और सेफ्टी परफॉरमेंस के आधार पर स्टार रेटिंग देता है। हालांकि यह कार्यक्रम स्वैच्छिक है, लेकिन बढ़ती सुरक्षा जागरूकता के चलते इसकी अहमियत लगातार बढ़ रही है। अब तक BNCAP 25 से अधिक वाहनों का परीक्षण कर चुका है, जिनमें अधिकांश SUV शामिल हैं। मारुति सुज़ुकी की पहली बीईवी ई विटारा (BEV eVitara) और टाटा व महिंद्रा की अधिकांश इलेक्ट्रिक कारों को भी 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिल चुकी है। 

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities