2026 में बेकरी उद्योग: स्वाद से आगे अनुभव की ओर

2026 में बेकरी उद्योग: स्वाद से आगे अनुभव की ओर

2026 में बेकरी उद्योग: स्वाद से आगे अनुभव की ओर
वैश्विक बेकरी उद्योग 2026 में टेक्सचर, विज़ुअल अपील और अनुभव आधारित इनोवेशन की ओर तेजी से बढ़ रहा है। सॉरडो तकनीक, क्लीन लेबल, हेल्दी विकल्प और सीमित लेकिन फोकस्ड मेन्यू भविष्य की बेकिंग को परिभाषित कर रहे हैं।

वैश्विक बेकरी उद्योग एक नए दौर में प्रवेश कर रहा है, जहां अब लज़्ज़त (indulgence) की परिभाषा केवल स्वाद तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे अनुभव से जुड़ी हुई है। नाटकीय टेक्सचर कॉन्ट्रास्ट, वैश्विक स्वादों से प्रेरित फ्लेवर कहानियां, स्वास्थ्य-केंद्रित फॉर्मूलेशन और सस्टेनेबिलिटी आधारित नवाचार—ये सभी मिलकर बेकरी उत्पादों को अधिक जागरूक, दृश्य-प्रधान और समझदार उपभोक्ताओं की अपेक्षाओं के अनुरूप ढाल रहे हैं। 9–10% की CAGR से बढ़ता यह उद्योग 2033 तक 30 अरब डॉलर से अधिक का होने का अनुमान है।

टेक्सचर बना मुख्य आकर्षण

वर्ष 2026 में टेक्सचर, स्वाद के बराबर अहम भूमिका निभा रहा है। उपभोक्ता ऐसे बेक्ड प्रोडक्ट्स की ओर आकर्षित हो रहे हैं जिनमें स्पष्ट कंट्रास्ट हो—कुरकुरी परतों के भीतर मुलायम और पिघलता हुआ केंद्र, हल्का एयरि क्रम्ब और क्रीमी फिलिंग, या चबाने योग्य बेस पर क्रिस्प टॉपिंग। सोशल मीडिया पर ‘पुल’, ‘ब्रेक’ और ‘गूई रिवील’ की दीवानगी ने टेक्सचर को केवल दृश्य आकर्षण तक सीमित नहीं रखा, बल्कि साधारण पेस्ट्री को भी एक मल्टी-सेंसरी अनुभव में बदल दिया है।

डॉ. काज़ेम समंदरि, एग्जीक्यूटिव चेयरमैन, ल’ओपेरा, नई दिल्ली ने कहा, “ट्रेंड्स की नकल नहीं होती, उन्हें नए रूप में ढाला जाता है। उदाहरण के तौर पर, जब कुनाफा एक वैश्विक फ्लेवर ट्रेंड बना, तो ल’ओपेरा ने इसे फ्रेंच तकनीक के साथ दोबारा पेश किया और विभिन्न कैटेगरी में ल’ओपेरा-स्टाइल कुनाफा तैयार किया। वैश्विक प्रेरणा, फ्रेंच ऑथेंटिसिटी और भारतीय संवेदनाओं का यह संगम ही हमारे नवाचार की पहचान है।”

हाराजुकु बेकहाउस, मुंबई के कॉरपोरेट शेफ राघव जंदरॉइया ने कहा, “जापानी बेकिंग से प्रेरित होकर हम कॉन्ट्रास्ट, संतुलन और हर बाइट के अहसास पर ध्यान देते हैं। यही दर्शन हमें ऐसे डेज़र्ट बनाने की प्रेरणा देता है जो बेहद हल्के, एयरि और सॉफ्ट हों—बिना भारी महसूस हुए।”

खट्टे आटे (सॉरडो) का नया रूप

सॉरडो अब सिर्फ ब्रेड तक सीमित नहीं रहा, बल्कि स्वाद से ज्यादा तकनीक के रूप में आधुनिक बेकिंग का हिस्सा बन गया है। इसकी नेचुरल फर्मेंटेशन, बेहतर पाचन क्षमता और जटिल फ्लेवर प्रोफाइल इसे स्वास्थ्य-सचेत और आर्टिजनल सोच वाले उपभोक्ताओं के बीच लोकप्रिय बना रही है।

ल’ओपेरा के लिए सॉरडो शुद्ध कारीगरी का प्रतीक है—जहां समय, धैर्य और प्रक्रिया का सम्मान परंपरा और आधुनिकता को साथ लाता है।

जंदरॉइया ने आगे बताया, “सॉरडो बनाना ब्रेड तक सीमित नहीं है। केले या गाजर के लोफ, ब्राउनी, चॉकलेट केक और सिनेमन रोल्स तक में फर्मेंटेशन टेक्सचर, सॉफ्टनेस और स्ट्रक्चर को बेहतर बनाता है। यहां तक कि माचा-युज़ू सॉरडो टी-केक जैसे प्रयोग भी किए जा रहे हैं, जो दिखाते हैं कि सॉरडो अब सिर्फ बेस नहीं, बल्कि एक बहुउपयोगी बेकिंग तकनीक बन चुका है।”

सुविधा संस्कृति (Convenience Culture)

ग्रैब-एंड-गो फॉर्मेट अब प्रीमियम बन रहा है। हाराजुकु के लिए इसका मतलब है कॉम्पैक्ट, परफेक्ट सैंडविच और सुशी-स्टाइल बेकरी रैप्स—जो तेज़, पोर्टेबल और शहरी जीवनशैली के अनुकूल हैं। लगभग 60% उपभोक्ता हर महीने ऑनलाइन ऑर्डर करना पसंद करते हैं और वे बेकरी कैफे में बैठने के बजाय केक, पफ और क्रोइसां जैसे प्रोडक्ट्स मंगाना ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

विज़ुअल अपील और शेयरएबिलिटी

इंस्टाग्राम और शॉर्ट-फॉर्म वीडियो के दौर में बेकरी प्रोडक्ट्स का दिखना उतना ही जरूरी है जितना उनका स्वाद। विज़ुअल ड्रामा अब विकल्प नहीं, बल्कि एक रणनीति है।

जंदरॉइया ने कहा, “बोल्ड रंग, ग्राफिक फॉर्म और संतोषजनक टेक्सचर ऐसे पल रचते हैं जो लोगों को रुकने पर मजबूर करते हैं। हर बाइट देखने, साझा करने और याद रखने लायक होनी चाहिए।”

वन कॉन्सेप्ट’ नियम

कई बेकरी ब्रांड्स में बहुत अधिक आइटम होने से ध्यान बंट जाता है। ज़ेड द बेकर, बेंगलुरु के सीईओ ज़ैद सैत ने कहा, “बहुत कम ब्रांड्स ऐसे हैं जो एक ब्रांड के लिए एक कॉन्सेप्ट पर फोकस करते हैं। एक ही बेस प्रोडक्ट से कई वैरायटी बनाकर, कम SKU के साथ प्रयोग किया जा सकता है। इससे स्थिरता, गुणवत्ता, निरंतरता और स्केलेबिलिटी सुनिश्चित होती है।”

फ्लेवर प्रोफाइलिंग भी तेजी से आम हो रही है, क्योंकि स्केल-अप में इनोवेशन ही ब्रांड ग्रोथ की कुंजी है।

क्लीन लेबल और हेल्थ-कॉन्शस बेकिंग

प्रीमियम पैटिसरी में अब क्लीन लेबल और हेल्थ-कॉन्शस बेकिंग अनिवार्य हो चुकी है। लगभग 60% ब्रांड्स स्वास्थ्य-केंद्रित बेकिंग पर ध्यान दे रहे हैं और करीब 40% उपभोक्ता वैकल्पिक, हेल्दी विकल्पों को पसंद कर रहे हैं।

डॉ. समंदरि ने कहा, “ल’ओपेरा में पारदर्शिता और ईमानदारी हर प्रोडक्ट की बुनियाद है—स्पष्ट इंग्रीडिएंट डिक्लेरेशन और क्वालिटी सोर्सिंग के प्रति प्रतिबद्धता के साथ। क्लासिक फ्रेंच प्रोडक्ट्स के अलावा हमने शुगर-फ्री डेज़र्ट्स, ओटमील बिस्किट्स, म्यूसली बार्स और पोषण-समृद्ध विकल्प भी विकसित किए हैं।”

वहीं, ज़ैद सैत ने स्पष्ट किया कि चीनी के विकल्प अपनाना मूल्य तो जोड़ सकता है, लेकिन वह इंडलजेंस के लिए नहीं है। उनका जोर सही सामग्री, उच्च गुणवत्ता वाले फैट्स और सही तकनीकों पर है—बिना कृत्रिम विकल्पों या शॉर्टकट्स के। जैसे-जैसे वैश्विक स्वाद विकसित हो रहे हैं, 2026 बेकिंग को उद्देश्य, नवाचार और संतुलन के साथ नए सिरे से परिभाषित करने जा रहा है।

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities