Naturis Cosmetics ने जुटाए ₹100 करोड़, R&D और मैन्युफैक्चरिंग क्षमता बढ़ाने पर देगी जोर

Naturis Cosmetics ने जुटाए ₹100 करोड़, R&D और मैन्युफैक्चरिंग क्षमता बढ़ाने पर देगी जोर

Naturis Cosmetics ने जुटाए ₹100 करोड़, R&D और मैन्युफैक्चरिंग क्षमता बढ़ाने पर देगी जोर
कॉस्मेटिक उत्पादों के विकास और कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग सेवाएं प्रदान करने वाली Naturis Cosmetics ने Sharrp Ventures के नेतृत्व में ₹100 करोड़ की फंडिंग जुटाई है। यह कंपनी का पहला संस्थागत (Institutional) निवेश दौर है।


इस फंडिंग राउंड में Mirabilis Investment Trust (Infosys के, को-फाउंडर के. दिनेश का फैमिली ऑफिस), Anicut Capital, Niveshaay, Hyperscale Ventures के संस्थापक सुयश सराफ तथा कई अन्य एंजेल निवेशकों ने भी भाग लिया। कंपनी इस निवेश का उपयोग अपनी रिसर्च एंड डेवलपमेंट (R&D) क्षमताओं को मजबूत करने, मैन्युफैक्चरिंग क्षमता बढ़ाने और कारोबार के विस्तार के लिए करेगी।

कंपनी ने बताया कि Ambassador Capital Partners के पार्टनर सागर कंधारी को उसके निदेशक मंडल (Board) में शामिल किया गया है। वे कंपनी की अगली विकास रणनीति और कारोबार के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Naturis Cosmetics की स्थापना वर्ष 2011 में हुई थी। कंपनी वर्तमान में 50 से अधिक ब्यूटी और पर्सनल केयर ब्रांड्स के साथ काम करती है। इनमें Kay Beauty, Bare Anatomy, Pilgrim और Nykaa जैसे प्रमुख ब्रांड शामिल हैं। इसके अलावा कंपनी की साझेदारी Glenmark और Dr. Reddy’s Laboratories जैसी दवा कंपनियों के साथ भी है।

Naturis Cosmetics के, को-फाउंडर और सीईओ राहुल टंडन ने कहा कि कंपनी का दीर्घकालिक लक्ष्य भारत में Beauty & Personal Care (BPC) क्षेत्र का अग्रणी ODM (Original Design Manufacturing) प्लेटफॉर्म बनना है।

उन्होंने कहा, "यह निवेश केवल Naturis Cosmetics पर भरोसे का प्रतीक नहीं है, बल्कि भारत के मैन्युफैक्चरिंग और नवाचार (Innovation) इकोसिस्टम में निवेशकों के विश्वास को भी दर्शाता है। हमारे निवेशकों और रणनीतिक साझेदारों के सहयोग से हम अपनी R&D क्षमताओं को मजबूत करेंगे, मैन्युफैक्चरिंग नेटवर्क का विस्तार करेंगे और भारत से उभरने वाले नए ब्रांड्स को विकसित करने में मदद करेंगे।"

Sharrp Ventures की प्रिंसिपल दिव्या गुप्ता ने कहा कि Naturis Cosmetics की सबसे बड़ी ताकत उसकी मजबूत उत्पाद विकास (Product Development) क्षमता, उच्च गुणवत्ता मानक और ग्राहक-केंद्रित कार्यशैली है।

उन्होंने कहा कि कंपनी के ग्राहक Naturis को केवल एक सप्लायर नहीं, बल्कि एक भरोसेमंद साझेदार के रूप में देखते हैं। इसी वजह से कंपनी ने तेजी से विकास किया है और मजबूत वित्तीय प्रदर्शन हासिल किया है। उनका मानना है कि आने वाले समय में Naturis Cosmetics घरेलू और वैश्विक ब्रांड्स के लिए एक विश्वसनीय उत्पाद नवाचार और मैन्युफैक्चरिंग प्लेटफॉर्म बन सकती है।


Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities