InCred Alternative Investments के नेतृत्व में Adage ने जुटाए 230 करोड़ रुपये

InCred Alternative Investments के नेतृत्व में Adage ने जुटाए 230 करोड़ रुपये

InCred Alternative Investments के नेतृत्व में Adage ने जुटाए 230 करोड़ रुपये
Adage Automation Private Limited ने InCreAlternative Investments के प्राइवेट इक्विटी प्लेटफॉर्म InCred Growth Partners Fund के नेतृत्व में 230 करोड़ रुपये की फंडिंग जुटाई है।


इस निवेश दौर में InCred Growth Partners Fund ने प्रमुख निवेशक के रूप में 180 करोड़ रुपये का निवेश किया। इसके अलावा Global South Capital और Prachetas Capital ने भी इस फंडिंग राउंड में भाग लिया।

कंपनी का कहना है कि यह निवेश उसके अगले विकास चरण को गति देगा। इसके जरिए Adage भारत और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में महत्वपूर्ण औद्योगिक क्षेत्रों के लिए प्रौद्योगिकी-आधारित औद्योगिक समाधान उपलब्ध कराने वाली कंपनी के रूप में अपनी स्थिति और मजबूत करेगी।

कंपनी इस नई पूंजी का उपयोग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित औद्योगिक सॉफ्टवेयर, उन्नत इंजीनियरिंग क्षमताओं, डिजिटल मॉनिटरिंग प्लेटफॉर्म, विनिर्माण (मैन्युफैक्चरिंग) क्षमता के विस्तार और वैश्विक परिचालन को मजबूत करने में करेगी। इसके साथ ही कंपनी मध्य पूर्व (Middle East), अफ्रीका, यूरोप और अमेरिका में अपनी मौजूदगी को और मजबूत बनाने की योजना पर भी काम करेगी।

2001 में स्थापित Adage ने शोध एवं विकास (R&D), डिजाइन एवं इंजीनियरिंग, मैन्युफैक्चरिंग, सिस्टम इंटीग्रेशन और उन्नत गैस एनालाइज़र सिस्टम की लाइफ-साइकिल सर्विसिंग के क्षेत्र में मजबूत विशेषज्ञता विकसित की है। कंपनी के समाधान मुख्य रूप से प्रोसेस एनालिटिक्स और पर्यावरण निगरानी (Environment Monitoring) से जुड़े महत्वपूर्ण क्षेत्रों में उपयोग किए जाते हैं।

कंपनी के अनुसार, दुनिया की अग्रणी OEM कंपनियों के साथ दीर्घकालिक साझेदारी और अपनी एकीकृत इंजीनियरिंग क्षमता के माध्यम से Adage तेल एवं गैस, स्टील, सीमेंट, रसायन, बिजली, ऊर्जा और अन्य प्रोसेस उद्योगों को महत्वपूर्ण औद्योगिक और जलवायु समाधान उपलब्ध कराती है। इन क्षेत्रों में संचालन की विश्वसनीयता, पर्यावरणीय नियमों का पालन और उत्पादन प्रक्रिया का बेहतर प्रबंधन लगातार अधिक महत्वपूर्ण होता जा रहा है।

फंडिंग पर टिप्पणी करते हुए Adage Automation के मैनेजिंग डायरेक्टर एंव सीईओ डॉ. अभिजीत चटर्जी ने कहा, "यह निवेश Adage की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है और हमारी दीर्घकालिक सोच तथा भविष्य की संभावनाओं पर निवेशकों के भरोसे को दर्शाता है। भारत में शुरू हुई एक कंपनी से आज Adage देश के गैस एनालिटिकल बाजार की अग्रणी कंपनियों में शामिल हो चुकी है।

विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचे, गहरी तकनीकी विशेषज्ञता और लगातार नवाचार के बल पर हमने यह मुकाम हासिल किया है। यह निवेश हमें वैश्विक विस्तार तेज करने, AI आधारित डिजिटल तकनीकों और उन्नत विश्लेषणात्मक समाधानों में निवेश बढ़ाने तथा दुनिया की अग्रणी ऊर्जा, पेट्रोकेमिकल और प्रोसेस उद्योगों के लिए भरोसेमंद साझेदार के रूप में अपनी स्थिति मजबूत करने में मदद करेगा। हम InCred Alternative Investments, Global South Capital और Prachetas Capital का दीर्घकालिक साझेदार के रूप में स्वागत करते हैं।"

InCred Alternative Investments के मैनेजिंग पार्टनर एवं CIO विवेक सिंगला ने कहा, "Adage के पास मजबूत इंजीनियरिंग विशेषज्ञता, बाजार में नेतृत्व और औद्योगिक ऑटोमेशन तथा पर्यावरण निगरानी जैसे क्षेत्रों में तेजी से बढ़ते अवसरों का लाभ उठाने की क्षमता है। कंपनी की विशिष्ट तकनीकी क्षमताएं, ग्राहकों के साथ मजबूत संबंध और वैश्विक OEM कंपनियों के साथ साझेदारी इसे एक अग्रणी औद्योगिक प्रौद्योगिकी प्लेटफॉर्म बनने की दिशा में आगे बढ़ाती हैं। प्रमुख निवेशक के रूप में हम डॉ. चटर्जी और उनकी टीम के साथ मिलकर कंपनी के नवाचार, वैश्विक विस्तार और दीर्घकालिक विकास को गति देने के लिए उत्साहित हैं।"


Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities