Ampere 6वीं पीढ़ी का EV स्कूटर पेट्रोल से करेगा मुकाबला

Ampere 6वीं पीढ़ी का EV स्कूटर पेट्रोल से करेगा मुकाबला

Ampere 6वीं पीढ़ी का EV स्कूटर पेट्रोल से करेगा मुकाबला
एम्पेयर का 6वीं पीढ़ी का ‘ICE Breaker’ इलेक्ट्रिक स्कूटर पेट्रोल स्कूटरों को चुनौती देने के लिए लॉन्च किया जा रहा है। यह स्कूटर उच्च टॉर्क, बेहतर हिल-क्लाइम्ब क्षमता, कम चलाने की लागत और स्मार्ट कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ग्राहकों को आकर्षित करेगा।

ग्रीव्स इलेक्ट्रिक मोबिलिटी (GEML) के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर ब्रांड एम्पेयर (Ampere) जल्द ही अपना नया एम्पीयर 6वीं पीढ़ी का इलेक्ट्रिक स्कूटर है, जिसे ‘ICE Breaker’ भी कहा जा रहा है, वित्तीय वर्ष 2027 (FY27) में लॉन्च करने जा रही है। यह स्कूटर भारत के सबसे ज्यादा बिकने वाले पेट्रोल स्कूटरों को चुनौती देने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

नई पीढ़ी का एम्पेयर स्कूटर ज्यादा टॉर्क, बेहतर हिल-क्लाइंब क्षमता और कम रनिंग कॉस्ट प्रदान करेगा। इसके अलावा, यह ओवर-द-एयर (OTA) अपडेट, AI/ML आधारित कनेक्टिविटी, और रिमोट डायग्नोस्टिक्स जैसी स्मार्ट फीचर्स से लैस होगा। कंपनी का दावा है कि इस स्कूटर से मालिकाना लागत लगभग 50% कम हो जाएगी और घर पर चार्जिंग की सुविधा भी मिलेगी।

जीईएमएल (GEML) के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीएफओ, विकास सिंह ने कहा, “सब-रु. 1 लाख सेगमेंट भारत के स्कूटर मार्केट का सबसे बड़ा वॉल्यूम अवसर है, लेकिन यह अभी भी आईसीई  (इंटरनल कम्बशन इंजन) से नियंत्रित है। Ampere 6th Gen Electric Scooter के साथ हम ऐसे बड़े-बिकने वाले पेट्रोल स्कूटरों के साथ प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं, साथ ही हरित मोबिलिटी और स्मार्ट सॉफ़्टवेयर इंटीग्रेशन को बढ़ावा दे रहे हैं।”

भारत में 1 लाख रुपये से कम कीमत वाले पेट्रोल और ईवी स्कूटर मुख्य रूप से एंट्री-लेवल सेगमेंट के लिए होते हैं, जिनमें प्रदर्शन सीमित और हिल क्लाइम्बिंग क्षमता कम होती है। Ampere 6th Gen Electric Scooter इन्हीं सीमाओं को चुनौती देता है और मास मार्केट, प्रीमियम विकल्प के रूप में पेश किया जाएगा।

जीईएमएल (GEML) की एम्पेयर ब्रांड के तहत अब ग्राहकों को इलेक्ट्रिक स्कूटरों की विस्तृत रेंज चुनने का मौका मिलेगा। 3 लाख+ वाहनों, 400+ सर्विस टचपॉइंट्स और देशभर में विस्तार के साथ, GEML का उद्देश्य स्मार्ट और टिकाऊ मोबिलिटी को अधिक सुलभ और व्यावहारिक बनाना है।

इलेक्ट्रिक स्कूटर का लॉन्च GEML की इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को जन-जन तक पहुँचाने की रणनीति में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो भारतीय परिवारों के लिए किफायती, सुरक्षित और हाई परफॉर्मेंस वाला विकल्प पेश करता है।

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities