टाटा.ईवी (TATA.ev) ने भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों को आम उपभोक्ताओं तक पहुँचाने की दिशा में अपनी लोकप्रिय कॉम्पैक्ट एसयूवी पंच.ईव Punch.ev का नया संस्करण लॉन्च किया है। नई पंच.ईव (Punch.ev) की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत मुंबई में 9.69 लाख रुपये रखी गई है, जो एंट्री-लेवल सेगमेंट में पेट्रोल कारों के लगभग बराबर ऑन-रोड लागत प्रदान करती है। कंपनी बैटरी-एज-ए-सर्विस (BaaS) विकल्प भी दे रही है, जिसकी शुरुआती कीमत 6.49 लाख रुपये है।
कंपनी के अनुसार यह मॉडल किफायती कीमत, बेहतर रेंज, आसान चार्जिंग और बैटरी सुरक्षा जैसे प्रमुख मुद्दों को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है। नई पंच.ईव (Punch.ev) लगभग 355 किमी की वास्तविक ड्राइविंग रेंज और 468 किमी तक की प्रमाणित रेंज प्रदान करती है। फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ बैटरी 20% से 80% तक लगभग 26 मिनट में चार्ज हो सकती है।
इस इलेक्ट्रिक एसयूवी में 40 kWh बैटरी पैक के साथ-साथ 30 kWh विकल्प भी उपलब्ध होगा, जिससे शहरी और इंटरसिटी यात्रा दोनों आसान बनती है। कंपनी पहली बार इलेक्ट्रिक कार खरीदने वाले ग्राहकों को भरोसा देने के लिए लाइफटाइम हाई-वोल्टेज बैटरी वारंटी भी प्रदान कर रही है।
शैलेश चन्द्र ने कहा कि नई पंच.ईव इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को हर घर तक पहुँचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। कंपनी का चार्जिंग नेटवर्क देशभर के 1,500 शहरों में 2.3 लाख से ज्यादा चार्जिंग पॉइंट्स तक विस्तारित है, जिससे इलेक्ट्रिक वाहन उपयोग को ज्यादा व्यावहारिक और सुविधाजनक बनाया जा रहा है।