उत्तराखंड में अनंता होटल्स का विस्तार, देहरादून में नई प्रॉपर्टी की घोषणा

उत्तराखंड में अनंता होटल्स का विस्तार, देहरादून में नई प्रॉपर्टी की घोषणा

उत्तराखंड में अनंता होटल्स का विस्तार, देहरादून में नई प्रॉपर्टी की घोषणा
उत्तराखंड में अपनी मौजूदगी बढ़ाते हुए अनंता होटल्स एंड रिसॉर्ट्स ने देहरादून जिले के विकासनगर तहसील में “अनंता एलीट देहरादून” नाम से नई होटल प्रॉपर्टी साइन करने की घोषणा की है।


यह होटल शहर के बाहरी क्षेत्र में पहाड़ों और घने जंगलों के बीच स्थित होगा और इसके मार्च 2027 तक शुरू होने की उम्मीद है। बता दें कि100 कमरों वाला यह होटल Apple Valley Hospitality Services के स्वामित्व में होगा और अनंता की एसेट-लाइट ग्रोथ रणनीति के तहत मैनेजमेंट कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर संचालित किया जाएगा। होटल में बैंक्वेट हॉल, रेस्टोरेंट, स्पा और अन्य आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जो पर्यटकों, परिवारों, सामाजिक कार्यक्रमों और कॉर्पोरेट रिट्रीट्स की जरूरतों को पूरा करेंगी।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के शुरू होने के बाद यह स्थान एनसीआर और पंजाब के लोगों के लिए एक आसान और आकर्षक हिल डेस्टिनेशन बन गया है। यह विकासनगर शिवालिक पर्वतमाला के पास स्थित है और यहां से मसूरी, ऋषिकेश, हरिद्वार और चार धाम जैसे प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थल आसानी से पहुंच में हैं, जिससे यह क्षेत्र पर्यटन के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र बन रहा है।

अनंता होटल्स एंड रिसॉर्ट्स के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर रूपम दास ने कहा कि यह लोकेशन अपनी प्राकृतिक सुंदरता के कारण खुद ही खास है। उन्होंने बताया कि “अनंता एलीट देहरादून” में शानदार ठहरने की सुविधा, बेहतरीन खानपान, वेलनेस और प्राकृतिक माहौल का अनूठा अनुभव मिलेगा। उन्होंने Apple Valley Hospitality Services के साथ इस प्रोजेक्ट पर काम करने को लेकर खुशी भी जाहिर की।

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities