कंपनी लगातार अपनी डिजिटल-फर्स्ट रणनीति पर काम कर रही है। इसके तहत एआई आधारित चैटबॉट, मल्टीलिंगुअल प्लेटफॉर्म और अलग-अलग क्षेत्रों के अनुसार सेवाएं विकसित की जा रही हैं, ताकि पूरे ट्रैवल जर्नी के दौरान ग्राहकों का अनुभव बेहतर बनाया जा सके।
यात्रा की मांग घरेलू, अंतरराष्ट्रीय, धार्मिक और एक्सपीरिएंशियल (अनुभव आधारित) सभी सेगमेंट में मजबूत बनी हुई है। भारत और आसपास के क्षेत्रों में कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और भूटान जैसे स्थान लोकप्रिय हैं। वहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यूरोप, जापान, दक्षिण कोरिया, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, सिंगापुर, मलेशिया, थाईलैंड, फिलीपींस और वियतनाम जैसे डेस्टिनेशन की मांग बनी हुई है।
धार्मिक यात्रा में भी लोगों की रुचि लगातार बढ़ रही है। कैलाश मानसरोवर यात्रा, दो धाम यात्रा, चार धाम यात्रा और वैष्णो देवी यात्रा जैसे पैकेज काफी लोकप्रिय हो रहे हैं। इसके साथ ही लोग क्रूज यात्रा, अंटार्कटिका एक्सपीडिशन, नॉर्दर्न लाइट्स टूर और एडवेंचर ट्रिप्स जैसी नई तरह की यात्राओं को भी पसंद कर रहे हैं।
यात्रियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए SOTC Travel ने “TravSure” नाम से एक ट्रैवल प्रोटेक्शन पहल शुरू की है। इसके अलावा वीजा रिजेक्शन कवर जैसी सुविधाएं भी दी जा रही हैं, ताकि यात्रा के दौरान होने वाले संभावित जोखिमों को कम किया जा सके।