Archies Limited ने लॉन्च किया नया रिटेल कॉन्सेप्ट ‘Archies Express’

Archies Limited ने लॉन्च किया नया रिटेल कॉन्सेप्ट ‘Archies Express’

Archies Limited ने लॉन्च किया नया रिटेल कॉन्सेप्ट ‘Archies Express’
आर्चीज़ लिमिटेड ने युवाओं को ध्यान में रखते हुए नया कॉम्पैक्ट रिटेल फॉर्मेट ‘Archies Express’ लॉन्च किया है। कंपनी वित्तीय वर्ष 2026 (FY26) तक देशभर में 20 एक्सप्रेस स्टोर खोलकर अपनी ऑफलाइन मौजूदगी और विस्तार को तेज़ करेगी।

देश की प्रमुख ग्रीटिंग कार्ड और गिफ्टिंग ब्रांड आर्चीज ने अपने ऑफलाइन नेटवर्क को मजबूत करने और युवा उपभोक्ताओं से जुड़ाव बढ़ाने के उद्देश्य से नया रिटेल फॉर्मेट ‘Archies Express’ पेश किया है। कंपनी वित्त वर्ष 2026 तक देशभर में 20 आर्चीज एक्सप्रेस आउटलेट खोलने की योजना बना रही है।

यह कॉम्पैक्ट फॉर्मेट स्टोर तेज़ और सुविधाजनक शॉपिंग अनुभव देने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं, जबकि ब्रांड की भावनात्मक जुड़ाव और आत्म-अभिव्यक्ति की मूल पहचान को बरकरार रखा गया है।

कंपनी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर्स वरुण मूलचंदानी और हनिशा गांधी ने कहा कि आर्चीज एक्सप्रेस समय के साथ विकसित होने की दिशा में एक कदम है। आज के मिलेनियल और जेन-ज़ी उपभोक्ता स्टाइल, उपयोगिता और व्यक्तिगत अभिव्यक्ति का मिश्रण चाहते हैं, और यह नया फॉर्मेट उसी जरूरत को पूरा करता है।

पहला आर्चीज एक्सप्रेस स्टोर यूनिटी वन एलिगेंट मॉल (Unity One Elegante Mall) में खोला जाएगा। इस लोकेशन का चयन यहां के उच्च फुटफॉल और युवा पेशेवरों, छात्रों व परिवारों की मौजूदगी को ध्यान में रखते हुए किया गया है।

पारंपरिक स्टोर्स की तुलना में एक्सप्रेस फॉर्मेट में आधुनिक डिजाइन और चुनी हुई लोकप्रिय श्रेणियों का क्यूरेटेड कलेक्शन होगा। इसमें गिफ्टिंग आइटम, लाइफस्टाइल एक्सेसरीज, स्टेशनरी, सॉफ्ट टॉयज, चॉकलेट्स, फ्रेग्रेन्स और सीजनल प्रोडक्ट्स शामिल होंगे। यह कॉन्सेप्ट ग्राहकों को नए उत्पाद खोजने और इम्पल्स खरीदारी के लिए प्रेरित करेगा।

कंपनी के अनुसार, यह विस्तार लागत-कुशल और स्केलेबल मॉडल पर आधारित होगा, जिससे कम पूंजी निवेश के साथ तेज़ी से विस्तार संभव होगा। रणनीति के तहत मेट्रो शहरों के साथ-साथ संभावनाशील टियर-2 बाजारों में भी मॉल-आधारित लोकेशंस पर फोकस किया जाएगा।

आर्चीज पिछले 45 वर्षों से ग्रीटिंग कार्ड और गिफ्टिंग सेगमेंट में सक्रिय है और देशभर में 1,000 से अधिक सेल्स टचपॉइंट्स के माध्यम से अपनी उपस्थिति बनाए हुए है।

 

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities