अरुण विष्णु की सेंट रेजिस गोवा रिज़ॉर्ट में जीएम पद पर नियुक्ति

अरुण विष्णु की सेंट रेजिस गोवा रिज़ॉर्ट में जीएम पद पर नियुक्ति

अरुण विष्णु की सेंट रेजिस गोवा रिज़ॉर्ट में जीएम पद पर नियुक्ति
सेंट रेजिस गोवा रिज़ॉर्ट ने अरुण विष्णु को अपना नया जनरल मैनेजर नियुक्त किया है, जिनके पास लक्ज़री हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में 20 से ज्यादा वर्षों का अनुभव है।

द सेंट रेजिस गोवा रिज़ॉर्ट (The St. Regis Goa Resort) ने अरुण विष्णु (Arun Vishnu) को अपना नया जनरल मैनेजर नियुक्त करने की घोषणा की है। विष्णु के पास लक्ज़री हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है और वह हाल ही में The Ritz-Carlton Pune में जनरल मैनेजर के रूप में कार्य कर चुके हैं, जहां उन्होंने संचालन और टीम प्रबंधन का नेतृत्व किया।

पुणे में अपनी भूमिका से पहले, विष्णु ने एमगैलरी (MGallery) पोर्टफोलियो के एक पुरस्कार विजेता होटल में, जो फुकेट (Phuket) में स्थित है और एक्कोर (Accor) समूह का हिस्सा है, जनरल मैनेजर के रूप में कार्य किया था।

अपने करियर के दौरान उन्होंने कई वैश्विक हॉस्पिटैलिटी ब्रांड्स जैसे वेस्टिन होटल्स एंड रिसोर्ट (Westin Hotels & Resorts), द रिट्ज़-कार्लटन, पार्क हयात (The Ritz-Carlton, Park Hyatt) और जे.डब्ल्यू. मैरियट मार्क्विस( JW Marriott Marquis) के साथ काम करते हुए गेस्ट एक्सपीरियंस रणनीतियों और ऑपरेशनल टीमों का नेतृत्व किया है। उनका अंतरराष्ट्रीय अनुभव भारत, संयुक्त अरब अमीरात, मलेशिया, मालदीव और थाईलैंड जैसे बाजारों तक फैला हुआ है।

अरुण विष्णु ने इंटरनेशनल बिजनेस में MBA और वेलकमग्रुप ग्रेजुएट स्कूल ऑफ़ होटल एडमिनिस्ट्रेशन (Welcomgroup Graduate School of Hotel Administration) जे.डब्ल्यू. मैरियट मार्क्विस प्राप्त की है। इससे पहले वह द रिट्ज़-कार्लटन बेंगलुरु (The Ritz-Carlton Bangalore) में होटल मैनेजर भी रह चुके हैं, जहां उनके कार्यकाल के दौरान होटल ने गेस्ट संतुष्टि के मामले में वैश्विक स्तर पर उच्च रेटिंग हासिल की थी।

अपने नए पद को लेकर विष्णु ने कहा कि वह उद्देश्य-आधारित संगठनों में योगदान देने के प्रति उत्साहित हैं और अब द सेंट रेजिस गोवा रिज़ॉर्ट (The St. Regis Goa Resort) में मेहमानों और सहयोगियों के लिए यादगार अनुभव तैयार करने पर ध्यान देंगे।

उद्योग विशेषज्ञों के अनुसार, भारत में लक्ज़री रिज़ॉर्ट्स लगातार अनुभवी नेतृत्व टीमों में निवेश कर रहे हैं, ताकि जटिल रिसॉर्ट संचालन को बेहतर तरीके से प्रबंधित किया जा सके और बदलती ग्राहक अपेक्षाओं को पूरा किया जा सके।

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities