बेबी प्रोडक्ट्स प्लेटफॉर्म OZi ने जुटाए 6.2 मिलियन डॉलर की फंडिंग

बेबी प्रोडक्ट्स प्लेटफॉर्म OZi ने जुटाए 6.2 मिलियन डॉलर की फंडिंग

बेबी प्रोडक्ट्स प्लेटफॉर्म OZi ने जुटाए 6.2 मिलियन डॉलर की फंडिंग
बेबी और किड्स प्रोडक्ट्स पर फोकस करने वाले क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म OZi ने Series A फंडिंग राउंड में 6.2 मिलियन डॉलर (लगभग ₹51 करोड़) जुटाए हैं।


इस फंडिंग राउंड का नेतृत्व RTP Global ने किया, जिसमें मौजूदा निवेशक Blume Ventures, Huddle Ventures और Zeropearl VC ने भी हिस्सा लिया। इस राउंड में कई एंजेल इन्वेस्टर्स ने भी निवेश किया, जिनमें किशोर बियानी और Unacademy, Mosaic Wellness, Livspace, Vetic, Magicpin, Spinny, Pristyn Care और Handpicked जैसी कंपनियों से जुड़े फाउंडर्स शामिल हैं।

यह फंडिंग OZi के अक्टूबर 2025 में जुटाए गए 3.3 मिलियन डॉलर के सीड राउंड के बाद आई है, जिसका नेतृत्व Blume Ventures ने किया था और इसमें Huddle Ventures, Zeropearl VC और Untitled Ventures ने भाग लिया था।

कंपनी इस नई फंडिंग का उपयोग गुरुग्राम और NCR क्षेत्र में अपने विस्तार के लिए करेगी। साथ ही टेक्नोलॉजी, ऑपरेशंस और प्रोडक्ट रेंज को मजबूत करने पर भी ध्यान दिया जाएगा, ताकि कस्टमर ट्रस्ट बढ़ाया जा सके और बेहतर सर्विस दी जा सके।

2025 में अमित साह द्वारा स्थापित OZi एक क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म है, जो छोटे बच्चों वाले परिवारों की जरूरतों को पूरा करता है। यह प्लेटफॉर्म कपड़े, खिलौने, बेबी केयर, स्कूल से जुड़े सामान और दवाइयों जैसी 15,000 से ज्यादा प्रोडक्ट्स की क्यूरेटेड रेंज उपलब्ध कराता है।

गुरुग्राम स्थित यह स्टार्टअप 24x7 सेवा देता है और 60 मिनट के भीतर डिलीवरी के साथ-साथ शेड्यूल डिलीवरी का विकल्प भी प्रदान करता है। लॉन्च के बाद से कंपनी ने तेजी से ग्रोथ दर्ज की है और हाल ही में अपने ऑपरेशंस का विस्तार नोएडा तक किया है।


Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities