यूनिवर्सिटी का उद्देश्य छात्रों को आधुनिक तकनीकी स्किल्स, इंडस्ट्री एक्सपोजर और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रोफेशनल ट्रेनिंग देकर डिजिटल युग की नौकरियों के लिए तैयार करना है।
इस नए कार्यक्रम की शुरुआत बेंगलुरु में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान की गई। इस मौके पर Microsoft के जोएल गनेसन, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रो. (डॉ.) रविराजा एन सीताराम और CU Online के डायरेक्टर डॉ. गुरप्रीत सिंह मौजूद रहे। यूनिवर्सिटी के अनुसार, यह पहल तेजी से बदलती तकनीकी दुनिया और इंडस्ट्री की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए शुरू की गई है।
ऑनलाइन MCA प्रोग्राम में शामिल किए गए Microsoft Certifications
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने अपने ऑनलाइन MCA प्रोग्राम में Microsoft Certifications को शामिल किया है, ताकि छात्रों को केवल डिग्री ही नहीं बल्कि इंडस्ट्री में मान्यता प्राप्त टेक्निकल सर्टिफिकेशन भी मिल सकें। यूनिवर्सिटी का मानना है कि इससे छात्रों की रोजगार क्षमता यानी Employability में बढ़ोतरी होगी और उन्हें बेहतर करियर अवसर मिलेंगे।
वाइस चांसलर प्रो. (डॉ.) रविराजा एन सीताराम ने कहा कि यूनिवर्सिटी learner-centric, globally relevant और industry-aligned शिक्षा प्रदान करने के लिए लगातार नए कदम उठा रही है। उन्होंने बताया कि यह नया Online MCA Program अकादमिक गुणवत्ता और वैश्विक स्तर पर मान्यता प्राप्त इंडस्ट्री सर्टिफिकेशंस को जोड़कर छात्रों को future-ready technology professionals बनाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), मशीन लर्निंग और क्लाउड कंप्यूटिंग पर खास फोकस
नए MCA पाठ्यक्रम में कुल छह Microsoft Certifications को शामिल किया गया है। इनमें Azure AI Fundamentals (AI-900), Azure Fundamentals (AZ-900), GitHub Foundation & Copilot, Power BI Data Analyst Associate (PL-300), Azure Developer Associate (AZ-204) और Azure Administrator Associate (AZ-104) जैसे सर्टिफिकेशन शामिल हैं।
इन सर्टिफिकेशन के जरिए छात्रों को Artificial Intelligence (AI), Machine Learning, Cloud Computing, Software Development, Data Analytics और IT Administration जैसी आधुनिक तकनीकों की गहरी और व्यावहारिक जानकारी दी जाएगी। यूनिवर्सिटी का कहना है कि आने वाले समय में इन स्किल्स की मांग टेक इंडस्ट्री में तेजी से बढ़ेगी।
छात्रों की रोजगार क्षमता और इंडस्ट्री के लिए तैयारी बढ़ाने पर जोर
CU Online के डायरेक्टर डॉ. गुरप्रीत सिंह ने कहा कि Microsoft Certifications छात्रों की practical skills, global career opportunities और industry readiness को मजबूत बनाएंगे। उन्होंने कहा कि आज के समय में केवल डिग्री हासिल करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि छात्रों के पास नई तकनीकों की व्यावहारिक समझ भी होनी चाहिए।
उन्होंने बताया कि AI, Machine Learning और Cloud Computing जैसी तकनीकों की मांग लगातार बढ़ रही है। ऐसे में Microsoft और चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की यह साझेदारी छात्रों को इंडस्ट्री की जरूरतों के अनुसार प्रशिक्षित करेगी और उन्हें राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर नौकरी के अवसर दिलाने में मदद करेगी।
वर्किंग प्रोफेशनल्स और रिमोट लर्नर्स के लिए कई ऑनलाइन प्रोग्राम
यूनिवर्सिटी ने बताया कि वर्तमान समय में workforce में बने रहने के लिए लगातार नई स्किल्स सीखना बेहद जरूरी हो गया है। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ऑनलाइन वर्किंग प्रोफेशनल्स और रिमोट लर्नर्स के लिए कई ऑनलाइन प्रोग्राम चला रही है।
फिलहाल यूनिवर्सिटी कुल 10 ऑनलाइन कोर्स ऑफर कर रही है, जिनमें 3 अंडरग्रेजुएट और 7 पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम शामिल हैं। UG प्रोग्राम में BBA, BCA और BA Journalism and Mass Communication शामिल हैं, जबकि PG प्रोग्राम में MCA, MBA, MSc Data Science और MA जैसे कोर्स उपलब्ध हैं।
Internshala के साथ भी हुई साझेदारी
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ऑनलाइन ने छात्रों को बेहतर करियर अवसर और practical exposure देने के लिए Internshala के साथ भी साझेदारी की है। Internshala भारत का बड़ा career platform है, जहां लाखों छात्र internships, jobs, online training और placement courses का लाभ उठाते हैं।
यूनिवर्सिटी के अनुसार, Microsoft और Internshala जैसी कंपनियों के साथ यह सहयोग छात्रों को industry-relevant opportunities, practical learning और hands-on experience प्रदान करेगा। इससे छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ वास्तविक कार्य अनुभव और इंडस्ट्री की बेहतर समझ भी मिलेगी।
फ्यूचर-रेडी एजुकेशन पर यूनिवर्सिटी का फोकस
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का कहना है कि आज शिक्षा केवल डिग्री तक सीमित नहीं रह गई है। अब जरूरी है कि छात्र adaptable, future-ready और industry-ready बनें। यूनिवर्सिटी का उद्देश्य ऐसा शैक्षणिक वातावरण तैयार करना है, जहां छात्र नई तकनीकों की मदद से अपने करियर को मजबूत बना सकें और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा कर सकें।