राज्य में निजी–सार्वजनिक परिवहन सहयोग के एक अनूठे कदम के तहत डीटीडीसी एक्सप्रेस लिमिटेड ने हिमाचल रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (HRTC) के साथ साझेदारी की है, जिसका उद्देश्य हिमाचल प्रदेश में पार्सल डिलीवरी सेवाओं को मजबूत करना है।
इस गठजोड़ के माध्यम से लास्ट माइल कनेक्टिविटी बेहतर करने, ट्रांजिट विश्वसनीयता बढ़ाने और पहाड़ी क्षेत्रों में तेज डिलीवरी सुनिश्चित करने पर जोर दिया जाएगा। एचआरटीसी के व्यापक सड़क नेटवर्क और दूरदराज इलाकों तक स्थापित पहुंच का लाभ उठाकर डीटीडीसी शहरी और दुर्गम दोनों क्षेत्रों में अपनी लॉजिस्टिक्स संचालन को अधिक कुशल बनाएगा।
यह पहल शिमला जैसे प्रमुख केंद्रों से लेकर रेकोंग पेओ (Reckong Peo) जैसे दूरस्थ कस्बों तक पार्सल की तेज और भरोसेमंद आवाजाही सुनिश्चित करने में सहायक होगी।
यह साझेदारी भौगोलिक रूप से जटिल क्षेत्रों में सार्वजनिक अवसंरचना के साथ सहयोग कर डिलीवरी नेटवर्क को सशक्त बनाने की डीटीडीसी की व्यापक रणनीति को दर्शाती है। साथ ही, यह क्षेत्रीय व्यापार, स्थानीय समुदायों और आर्थिक विकास को बेहतर लॉजिस्टिक्स पहुंच के माध्यम से समर्थन देने की साझा प्रतिबद्धता को भी रेखांकित करती है।
इस पहल के साथ डीटीडीसी ने परिचालन नवाचार पर अपना फोकस दोहराते हुए हिमाचल प्रदेश में अधिक एकीकृत और समावेशी लॉजिस्टिक्स समाधान की दिशा में कदम बढ़ाया है।