EDT, कंज्यूमर अप्लायंसेज के लिए डिजाइन और टेक्नोलॉजी ब्रांड है। कंपनी ने 2.4 मिलियन डॉलर की ओवरसब्सक्राइब्ड प्री-सीरीज ए फंडिंग जुटाई है। इस राउंड की अगुवाई मौजूदा निवेशक Sauce ने की। इसमें नए निवेशकों Alteria Capital, Nicobar के राहुल राय, Atomberg के शिबम दास और Arindam Paul, Delhivery के अजित पाई और Samsonite की अनुष्री तैनवाला ने भी हिस्सा लिया।
2025 में नैय्या साग्गी और इंडस्ट्रियल डिजाइनर व्यासतेजा राव द्वारा शुरू की गई EDT ने अपने किचन अप्लायंसेज पोर्टफोलियो का विस्तार किया है। इसमें LUMA एयर फ्रायर ओवन और FLOW केतली शामिल हैं। कंपनी का कहना है कि लॉन्च के सात महीनों के भीतर यह भारत के तेजी से बढ़ते प्रीमियम डिवाइस ब्रांड्स में शामिल हो गई है। मार्च से जुलाई 2026 के बीच Amazon पर कंपनी का बिजनेस करीब 7 गुना बढ़ा है।
EDT की को-फाउंडर और सीईओ नैय्या साग्गी ने कहा, “हमने EDT की शुरुआत इस सोच के साथ की थी कि रोजमर्रा के कंज्यूमर अप्लायंसेज को आधुनिक प्रीमियम कंज्यूमर की जरूरतों के अनुसार नए तरीके से डिजाइन किया जाना चाहिए। यह फंडिंग हमें इसी सोच को नई कैटेगरी में ले जाने में मदद करेगी।”
कंपनी अब SUKI के साथ ब्यूटी-टेक में विस्तार कर रही है। यह एक हेयर ड्रायर है, जिसे पेटेंट-पेंडिंग CareDry एल्गोरिदम पर तैयार किया गया है। इसमें हीट, एयरफ्लो और प्लाज्मा आयन टेक्नोलॉजी को एक साथ इस्तेमाल किया गया है। इसका उद्देश्य ड्राई करते समय तापमान को नियंत्रित करना और बालों को होने वाले हीट डैमेज को कम करना है। SUKI को 8,499 रुपये की प्री-ऑर्डर कीमत पर लॉन्च किया जाएगा। इसकी शुरुआत पहले D2C मॉडल से होगी और इसके बाद इस सर्दियों में मार्केटप्लेस और रिटेल चैनल्स तक इसका विस्तार किया जाएगा।
नई फंडिंग का इस्तेमाल फेस्टिव सीजन के लिए इन्वेंट्री तैयार करने, नए प्रोडक्ट लॉन्च करने और EDT की सप्लाई चेन, ब्रांड और प्रोडक्ट टीम्स के विस्तार में किया जाएगा। कंपनी होम, किचन और पर्सनल केयर सेगमेंट में डिजाइन और टेक्नोलॉजी के व्यापक प्लेटफॉर्म के रूप में आगे बढ़ने की तैयारी कर रही है।