Ethereal Machines जुटाएगी 28.5 मिलियन डॉलर, Avataar Venture Partners करेगा लीड

Ethereal Machines जुटाएगी 28.5 मिलियन डॉलर, Avataar Venture Partners करेगा लीड

Ethereal Machines जुटाएगी 28.5 मिलियन डॉलर, Avataar Venture Partners करेगा लीड
डीपटेक मैन्युफैक्चरिंग स्टार्टअप Ethereal Machines अपने सीरीज बी फंडिंग राउंड में करीब 264.5 करोड़ रुपये जुटाने जा रही है। इस फंडिंग का नेतृत्व Avataar Venture Partners कर रहा है, जिसमें Peak XV Partners, Novellus Systems और अन्य निवेशक भी शामिल हैं।


यह फंडिंग लगभग दो साल बाद आ रही है, जब कंपनी ने जून 2024 में अपने सीरीज A राउंड में 13 मिलियन डॉलर जुटाए थे। रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज (RoC) में दाखिल दस्तावेजों के अनुसार, कंपनी के बोर्ड ने 90,536 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर 29,214 सीरीज बी प्रेफरेंस शेयर जारी करने को मंजूरी दी है, जिससे यह राशि जुटाई जाएगी।

इस निवेश में Avataar Venture Partners लगभग 199.55 करोड़ रुपये (करीब 21.5 मिलियन डॉलर) का निवेश करेगा। वहीं Peak XV Partners 30.7 करोड़ रुपये और Novellus Systems 27.9 करोड़ रुपये निवेश करेंगे। इसके अलावा Sustained Innovations LLP, Eventures India Pvt Ltd, Shailesh Lakhani और Indigo Circle Advisors जैसे निवेशक भी इस राउंड में भाग ले रहे हैं।

साल 2014 में कौशिक मुड्डा और नवीन जैन द्वारा स्थापित यह बेंगलुरु आधारित कंपनी एडवांस मैन्युफैक्चरिंग टेक्नोलॉजी पर काम करती है। कंपनी मल्टी-एक्सिस CNC मशीनें बनाती है और “Machining-as-a-Service” जैसी सेवाएं भी प्रदान करती है, जिससे कंपनियां जरूरत के अनुसार हाई-प्रिसीजन पार्ट्स तैयार करवा सकती हैं।

कंपनी की सेवाएं एयरोस्पेस, हेल्थकेयर और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे क्षेत्रों में उपयोगी हैं, जहां सटीक इंजीनियरिंग और तेज उत्पादन की जरूरत होती है। Ethereal Machines का लक्ष्य किफायती और स्केलेबल मैन्युफैक्चरिंग समाधान उपलब्ध कराना है।

इस फंडिंग के बाद Avataar Venture Partners के पास कंपनी में 13.69% हिस्सेदारी होगी। Peak XV Partners की हिस्सेदारी बढ़कर 16.36% हो जाएगी, जबकि Novellus Systems के पास 1.92% हिस्सेदारी होगी। वहीं, कंपनी के को-फाउंडर्स के पास मिलाकर 24.17% हिस्सेदारी बनी रहेगी।

 

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities