ओबेन इलेक्ट्रिक बाइक्स ने तय किए 3.2 करोड़ किमी

ओबेन इलेक्ट्रिक बाइक्स ने तय किए 3.2 करोड़ किमी

ओबेन इलेक्ट्रिक बाइक्स ने तय किए 3.2 करोड़ किमी
ओबेन इलेक्ट्रिक की इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स ने देशभर में 3.2 करोड़ किमी से अधिक दूरी तय कर रोज़मर्रा की कम्यूटिंग में अपनी उपयोगिता साबित की है। इससे राइडर्स को ₹8 करोड़ की पेट्रोल बचत और CO₂ उत्सर्जन में कमी जैसे आर्थिक और पर्यावरणीय फायदे भी मिले हैं।

ओबेन इलेक्ट्रिक (Oben Electric) ने बड़ा माइलस्टोन हासिल करते हुए बताया कि उसके ग्राहकों ने देशभर में उसकी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स पर कुल 3.2 करोड़ किलोमीटर से अधिक दूरी तय कर ली है। यह आंकड़ा कंपनी के राष्ट्रीय स्तर पर लॉन्च के दो साल के भीतर हासिल हुआ है, जो ग्राहकों द्वारा इन बाइक्स को रोज़मर्रा के आवागमन के लिए अपनाने को दर्शाता है।

यह दूरी कंपनी के Rorr पोर्टफोलियो—Rorr, Rorr EZ और Rorr EZ Sigma—के जरिए 2024 की शुरुआत से विभिन्न शहरों, ट्रैफिक परिस्थितियों और मौसम में दर्ज की गई है। कर्नाटक, उत्तर प्रदेश और दिल्ली जैसे राज्यों से इस उपयोग में बड़ी हिस्सेदारी सामने आई है।

इस बढ़ते उपयोग से ग्राहकों को आर्थिक और पर्यावरणीय दोनों तरह के फायदे हुए हैं। कंपनी के अनुसार, राइडर्स ने अब तक करीब ₹8 करोड़ के पेट्रोल खर्च की बचत की है, साथ ही लगभग 385 मीट्रिक टन CO₂ उत्सर्जन में कमी आई है।

ग्राहकों के इस भरोसे को बनाए रखने के लिए कंपनी अपनी आफ्टर-सेल्स सर्विस ‘Oben Care’ के जरिए 24×7 सपोर्ट, प्रशिक्षित तकनीशियन और मजबूत सर्विस नेटवर्क उपलब्ध करा रही है।

कंपनी की फाउंडर और सीईओ मधुमिता अग्रवाल के अनुसार, यह उपलब्धि दर्शाती है कि ग्राहक ओबेन की बाइक्स को अपने रोज़मर्रा के सफर का भरोसेमंद हिस्सा बना रहे हैं।

ओबेन इलेक्ट्रिक ने CY2025 में 376% की सालाना वृद्धि दर्ज की है और अब अगले दो वर्षों में 500 शोरूम तक विस्तार की योजना बना रही है। बेंगलुरु स्थित अपनी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में कंपनी बैटरी, मोटर और अन्य प्रमुख EV कंपोनेंट्स इन-हाउस विकसित करती है, जिससे प्रोडक्ट की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित होती है।

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities