MATTER और Iontra की AI बैटरी टेक में साझेदारी

MATTER और Iontra की AI बैटरी टेक में साझेदारी

MATTER और Iontra की AI बैटरी टेक में साझेदारी
मैटर ने आयनट्रा के साथ साझेदारी कर अपने ईवी प्लेटफॉर्म में AI-आधारित बैटरी इंटेलिजेंस और एडैप्टिव चार्जिंग तकनीक को शामिल किया है। यह पहल बैटरी की लाइफ, परफॉर्मेंस और चार्जिंग दक्षता बढ़ाकर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को और स्मार्ट बनाएगी।

अहमदाबाद स्थित मैटर (MATTER) ने डेनवर मुख्यालय वाली आयनट्रा इंक. (Iontra Inc.) के साथ साझेदारी की घोषणा की है, जिसके तहत आयनट्रा इंक. (Iontra) की बैटरी इंटेलिजेंस और एडैप्टिव चार्जिंग तकनीक को मैटर के एआई डिफाइन व्हीकल (MATTER के AI-Defined Vehicle (AIDV) प्लेटफॉर्म में शामिल किया जाएगा।

कंपनियों के अनुसार, यह पहल भारत से AI-आधारित एनर्जी मैनेजमेंट की दिशा में अपनी तरह की पहली कोशिश है। यह तकनीक बैटरी के रियल-टाइम स्टेट ऑफ हेल्थ (SOH) को मॉनिटर करते हुए चार्जिंग व्यवहार को खुद-ब-खुद एडजस्ट करती है, जिससे बैटरी की परफॉर्मेंस और लाइफ बेहतर होती है। पारंपरिक EVs के विपरीत, यह सिस्टम बैटरी की वास्तविक स्थिति के अनुसार काम करता है, जिससे थर्मल स्ट्रेस और डिग्रेडेशन को कम किया जा सकता है।

मैटर का मौजूदा सॉफ्टवेयर-डिफाइंड व्हीकल (SDV) प्लेटफॉर्म पहले से ही बैटरी प्रोटेक्शन और मॉनिटरिंग देता है, लेकिन आयनट्रा (Iontra) की तकनीक इसे और उन्नत बनाकर “AI-डिफाइंड एनर्जी बिहेवियर” की ओर ले जाती है। इससे बिना अतिरिक्त हार्डवेयर के तेज और सुरक्षित चार्जिंग, बेहतर प्रदर्शन और बैटरी की लंबी उम्र जैसे फायदे मिलेंगे।

कंपनी के अनुसार, यह साझेदारी फिलहाल वैलिडेशन और इंटीग्रेशन चरण में है और जल्द ही AIDV प्लेटफॉर्म को विभिन्न टू-व्हीलर सेगमेंट्स में विस्तार दिया जाएगा, जहां बैटरी इंटेलिजेंस इसकी मुख्य भूमिका निभाएगी।

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities