Fynd की नई पहल: ‘Vibe with Fynd’ से AI ट्रांसफॉर्मेशन और शिक्षा को समर्थन

Fynd की नई पहल: ‘Vibe with Fynd’ से AI ट्रांसफॉर्मेशन और शिक्षा को समर्थन

Fynd की नई पहल: ‘Vibe with Fynd’ से AI ट्रांसफॉर्मेशन और शिक्षा को समर्थन
Fynd Foundation का लक्ष्य है कि अधिक से अधिक बच्चों को अच्छी शिक्षा और जरूरी कौशल मिल सके, ताकि वे तकनीक से जुड़ी दुनिया में आगे बढ़ सकें।


यह कार्यक्रम इस बात की सच्ची और स्पष्ट झलक देता है कि वास्तव में AI-Native संगठन बनने के लिए क्या जरूरी है। यह केवल नए टूल्स अपनाने का मामला नहीं है, बल्कि पूरे संगठन में बड़े स्तर पर बदलाव लाने की प्रक्रिया है।

Fynd, जो Reliance Retail Ventures Limited द्वारा समर्थित एक प्रमुख AI-Native रिटेल टेक्नोलॉजी कंपनी है, इसने ‘Vibe with Fynd’ नाम से एक विशेष मेंटरशिप प्रोग्राम शुरू किया है। इसका उद्देश्य फाउंडर्स, CEOs, CXOs और टेक्नोलॉजी लीडर्स को AI के दौर के लिए अपने संगठनों को नए तरीके से सोचने और तैयार करने में मदद करना है। यह कार्यक्रम बताता है कि AI-Native बनने के लिए केवल तकनीक नहीं, बल्कि संगठन के काम करने के तरीके में गहरा बदलाव जरूरी होता है।

यह कार्यक्रम उन लीडर्स के लिए बनाया गया है जो केवल प्रेजेंटेशन या योजना तक सीमित बदलाव से आगे बढ़ना चाहते हैं। इसमें चार घंटे का एक खास सेशन होता है, जिसमें Fynd की टीम अपने अनुभव साझा करती है कि कैसे AI के आने से काम करने के तरीके बदल जाते हैं। कई ऐसे काम, जिनमें पहले हफ्तों लगते थे, अब AI की मदद से बहुत कम समय में पूरे हो सकते हैं।

मुख्य रूप से यह पहल लीडरशिप विकास को सामाजिक जिम्मेदारी से भी जोड़ती है। इस कार्यक्रम से होने वाली आय का उपयोग जरूरतमंद बच्चों, खासकर लड़कियों, की शिक्षा के लिए किया जाएगा और उन्हें आधुनिक पढ़ाई के उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। Fynd Foundation का लक्ष्य है कि अधिक से अधिक बच्चों को अच्छी शिक्षा और जरूरी कौशल मिल सके, ताकि वे तकनीक से जुड़ी दुनिया में आगे बढ़ सकें।

इस पहल को तीन अलग-अलग सेशन स्तरों में तैयार किया गया है, ताकि अलग-अलग नेतृत्व भूमिकाओं वाले लोग इससे लाभ ले सकें।

Founder’s Circle : यह फाउंडर्स और CEOs के लिए एक व्यक्तिगत सेशन है, जिसमें Farooq Adam के साथ AI-Native बदलाव, संगठन की संरचना और संस्कृति में बदलाव पर गहराई से चर्चा की जाती है।

CTO’s Table : यह CTOs और इंजीनियरिंग लीडर्स के लिए एक तकनीकी सेशन है, जिसमें AI आर्किटेक्चर, सही टूल्स का चुनाव, इंजीनियरिंग कल्चर और सिस्टम को जोड़ने के तरीकों पर चर्चा होती है।

Vibe with Fynd Studio : यह सेशन क्रिएटिव और मार्केटिंग लीडर्स के लिए है। इसमें AI की मदद से प्रोडक्ट, ब्रांड और कस्टमर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के तरीकों पर बात की जाती है।

सामान्य AI वर्कशॉप्स जहां केवल टूल्स के इस्तेमाल पर ध्यान देती हैं, वहीं Vibe with Fynd इस बात पर चर्चा करता है कि AI को केंद्र में रखकर काम करने की प्रक्रिया, संगठन की संस्कृति और काम के मॉडल को कैसे बदला जाए। इसमें भाग लेने वाले लोगों को ऐसे लीडर्स से सीखने का मौका मिलता है, जिन्होंने खुद यह बदलाव सफलतापूर्वक किया है।

रागिनी वर्मा, चीफ बिजनेस ऑफिसर- इंडिया, Fynd ने कहा, “हम मानते हैं कि किसी भी संगठन की प्रगति दूसरों के लिए भी नए अवसर पैदा करनी चाहिए। Fynd Foundation के माध्यम से हमारा लक्ष्य है कि जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा और तकनीक तक बेहतर पहुंच मिल सके। ‘Vibe with Fynd’ के हर सेशन से लीडर्स को AI बदलाव समझने में मदद मिलती है और साथ ही एक बेहतर और समावेशी भविष्य बनाने में भी योगदान होता है।”

एग्जीक्यूटिव मेंटरशिप और सामाजिक उद्देश्य को साथ जोड़ते हुए यह पहल कंपनियों को AI-Native बनने की दिशा में आगे बढ़ने में मदद करती है और साथ ही अगली पीढ़ी के लिए शिक्षा के अवसर भी बढ़ाती है।

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities