Greaves Electric Mobility के E2W रजिस्ट्रेशन में 40% की बढ़ोतरी

Greaves Electric Mobility के E2W रजिस्ट्रेशन में 40% की बढ़ोतरी

Greaves Electric Mobility के E2W रजिस्ट्रेशन में 40% की बढ़ोतरी
ग्रीव्स इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ने वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में इलेक्ट्रिक दोपहिया रजिस्ट्रेशन में 40% वृद्धि दर्ज कर बाजार हिस्सेदारी 5% तक पहुंची।भारत  में कंपनी ने नए उत्पादों और विस्तारित डीलर नेटवर्क के दम पर कई राज्यों में मजबूत बढ़त हासिल की।

इलेक्ट्रिक वाहन कंपनी ग्रीव्स इलेक्ट्रिक मोबिलिटी (Greaves Electric Mobility) ने वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही (Q3 FY26) में इलेक्ट्रिक दोपहिया (E2W) रजिस्ट्रेशन में तिमाही आधार पर 40% की बढ़ोतरी दर्ज की है। कंपनी के अनुसार वाहन पोर्टल पर 18,000 से अधिक यूनिट दर्ज हुए, जिससे उसका राष्ट्रीय बाजार हिस्सा बढ़कर 5% हो गया और वह शीर्ष छह कंपनियों में शामिल हो गई।

कंपनी की वृद्धि में प्रमुख योगदान बिहार, तमिलनाडु, ओडिशा और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों का रहा। बिहार में कंपनी ने 21.5% बाजार हिस्सेदारी के साथ अग्रणी स्थान हासिल किया, जबकि अन्य तीन राज्यों में करीब 13% हिस्सेदारी दर्ज की गई।

इलेक्ट्रिक तिपहिया (E3W) सेगमेंट में भी कंपनी ने अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, जहां रजिस्ट्रेशन में 33% की तिमाही वृद्धि हुई। मैनेजिंग डायरेक्टर विकास सिंह ने कहा कि कंपनी की रणनीति और उत्पाद विस्तार ने बाजार में उसकी स्थिति मजबूत की है।

कंपनी ने बताया कि वह भारत में अपने रिटेल नेटवर्क का विस्तार जारी रखेगी और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी अवसर तलाश रही है, जिसमें नेपाल प्रमुख है। वर्तमान में कंपनी के देशभर में 500 से ज्यादा सर्विस और रिटेल टचपॉइंट हैं।

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities