फिनटेक क्षेत्र में नया बदलाव लाने के उद्देश्य से स्थापित परपल प्लम्प (Purpleplum) वैश्विक बैंकों को बिना मौजूदा सिस्टम बदले आधुनिक डिजिटल बैंकिंग अनुभव प्रदान करने में मदद कर रही है। कंपनी की स्थापना उद्यमियों कल्याण कार्तीक सदाशिवुनी और साई संदीप सदाशिवुनी ने की, जिन्होंने पहले फिनटेक प्लेटफॉर्म Click&Pay का निर्माण कर 2018 में Zaggle को सफलतापूर्वक बेच दिया था।
अक्टूबर 2020 में स्थापित Purpleplum एक माइक्रोसर्विस और API-आधारित प्लेटफॉर्म के जरिए बैंकों के पुराने सिस्टम को जोड़े बिना डिजिटल ग्राहक सेवाओं को तेज और सहज बनाता है। कंपनी का दावा है कि वित्तीय संस्थान 90 दिनों के भीतर आधुनिक डिजिटल सेवाएं शुरू कर सकते हैं।
कंपनी वर्तमान में भारत, अमेरिका, मध्य पूर्व, यूरोप और दक्षिण-पूर्व एशिया के 20 से अधिक वित्तीय संस्थानों के साथ काम कर रही है, जिनमें Zenus Bank, Lulu Exchange, Ruya Bank, Infinox और OMNI शामिल हैं।
100 से अधिक कर्मचारियों वाली कंपनी भारत और अमेरिका में संचालन कर रही है तथा AI-आधारित बैंकिंग समाधान और क्रिप्टो पेमेंट इंटीग्रेशन पर काम कर रही है। कंपनी ने अमेरिकी निवेशकों से 2 मिलियन डॉलर की सीड फंडिंग जुटाई है और वैश्विक विस्तार के लिए 5 मिलियन डॉलर के प्री-सीरीज A निवेश की तैयारी कर रही है।
कंपनी का राजस्व मॉडल SaaS फीस, एंटरप्राइज लाइसेंसिंग और ट्रांजैक्शन आधारित आय पर आधारित है। संस्थापकों का लक्ष्य बैंकिंग के लिए “इनविजिबल इंफ्रास्ट्रक्चर” बनना है, जो बिना दिखे डिजिटल बैंकिंग अनुभव को संचालित करे।