सीरीज B फंडिंग राउंड में RAS लक्ज़री स्किनकेयर ने 7.5 मिलियन डॉलर जुटाए। इस राउंड का नेतृत्व डाबर वेंचर्स ने किया, जो डाबर इंडिया लिमिटेड की निवेश शाखा है। इस राउंड में यूनिलीवर वेंचर्स ने भी अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई, जिससे ब्रांड की विकास रणनीति में निरंतर विश्वास का संकेत मिला।
अन्य निवेशकों में अमेज़न सम्भव वेंचर फंड और सिक्स्थ सेंस वेंचर्स शामिल हैं। इस निवेशक मिश्रण में एफएमसीजी, वेंचर कैपिटल और ई-कॉमर्स शामिल हैं, जो भारत के प्रीमियम ब्यूटी सेक्टर में RAS को मजबूती प्रदान करता है।
ब्रांड और उत्पाद
RAS लक्ज़री स्किनकेयर की स्थापना 2021 में शुभिका जैन, उनकी बहन सुरम्या जैन और माता संगीता जैन ने की। यह ब्रांड प्लांट-बेस्ड फॉर्मूलेशन पर ध्यान देता है। इसके उत्पादों में फेस एलिक्सिर, सीरम और मॉइस्चराइज़र शामिल हैं, जो उच्च गुणवत्ता वाले आवश्यक तेल और प्राकृतिक तत्वों से तैयार किए जाते हैं।
फंड का उपयोग
कंपनी इस नए निवेश को ऑमनीचैनल विस्तार में लगाना चाहती है। इसका मतलब है: अपनी डायरेक्ट-टू-कंज्यूमर वेबसाइट के माध्यम से बिक्री बढ़ाना, ई-कॉमर्स और क्विक-कॉमर्स मार्केटप्लेस में विस्तार, क्सक्लूसिव ब्रांड आउटलेट्स, हॉस्पिटैलिटी पार्टनरशिप और क्यूरेटेड रिटेल स्टोर खोलना और साथ ही, R&D यानी रिसर्च और डेवलपमेंट को मजबूत करने के लिए निवेश किया जाएगा, खासकर सक्रिय बॉटेनिकल साइंस और फार्म-टू-फेस® दृष्टिकोण के तहत देशी और खेती से प्राप्त सामग्री में।
संस्थापक की बात
RAS की फाउंडर और सीईओ शुभिका जैन ने कहा,“हम इस फंड का इस्तेमाल अपने ऑमनीचैनल विस्तार को तेज करने, R&D क्षमताओं को मजबूत करने और ब्रांड एवं टीम बिल्डिंग में करेंगे। हमारा लंबी अवधि का लक्ष्य है कि RAS भारत और वैश्विक स्तर पर लक्ज़री स्किनकेयर में अग्रणी नाम बने और हम अपनी मूल पहचान के प्रति सच्चे रहें।”
कंपनी के प्रदर्शन
कंपनी का तीन साल का रेवेन्यू CAGR लगभग 75% है, सालाना रेवेन्यू (ARR) लगभग 100 करोड़ रुपए है, 5 लाख से अधिक ग्राहक, उच्च ग्रॉस मार्जिन और RAS अब डिजिटल वृद्धि, एक्सक्लूसिव आउटलेट्स और चुनिंदा अंतरराष्ट्रीय विस्तार के लिए तैयारी कर रही है।
प्रतिस्पर्धा: भारत के लक्ज़री स्किनकेयर सेक्टर में इसके मुख्य प्रतियोगी हैं- Forest Essentials, Kama Ayurveda और Just Herbs आदि।