Rebolt ने RBI Bengaluru में ईवी चार्जिंग नेटवर्क स्थापित किया

Rebolt ने RBI Bengaluru में ईवी चार्जिंग नेटवर्क स्थापित किया

Rebolt ने RBI Bengaluru में ईवी चार्जिंग नेटवर्क स्थापित किया
रिबोल्ट ने बेंगलुरु के भारतीय रिजर्व बैंक  में अपने 18  से ज्यादा स्मार्ट ईवी चार्जिंग स्टेशनों के साथ साझेदारी की है, जिससे आरबीआई कर्मचारियों के लिए रेजिडेंशियल और ऑफिस परिसर में सुविधाजनक चार्जिंग सुनिश्चित होगी।

समुदाय-केंद्रित ईवी चार्जिंग नेटवर्क रिबोल्ट (Rebolt) ने  बेंगलुरु के भारतीय रिजर्व बैंक के साथ साझेदारी करते हुए अपने चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण किया है। इस पहल के तहत आरबीआई (RBI) के सभी रेजिडेंशियल स्टाफ क्वार्टर और मुख्य कार्यालय में 18 से अधिक चार्जिंग पॉइंट्स स्थापित किए गए हैं।

इस परियोजना का उद्देश्य आरबीआई I कर्मचारियों के बीच इलेक्ट्रिक वाहन अपनाने को बढ़ावा देना है, जिससे उन्हें रेजिडेंशियल और कार्यस्थल दोनों जगह सुविधाजनक और भरोसेमंद चार्जिंग एक्सेस मिल सके। चार्जिंग स्टेशन दो- और चार-व्हीलर दोनों के लिए उपयुक्त हैं। रिबोल्ट (Rebolt) ने इस परियोजना में चार्जिंग स्टेशनों की सप्लाई, इंस्टॉलेशन, मेंटेनेंस और मैनेजमेंट का संपूर्ण कार्य संभाला।

चार्जिंग स्टेशन कंपनी के IoT-सक्षम स्मार्ट चार्जिंग डिवाइस से लैस हैं, जो रिबोल्ट के मोबाइल ऐप से सीधे जुड़े हुए हैं। उपयोगकर्ता चार्जिंग स्टेशन आसानी से ढूंढ सकते हैं, रीयल-टाइम में चार्जिंग मॉनिटर कर सकते हैं और ऑटोमैटिक भुगतान कर सकते हैं। यह कदम रिबोल्ट (Rebolt) के उद्देश्य के अनुरूप है, जो उपयोगकर्ताओं के जीवन, कार्य और यात्रा के स्थानों पर भरोसेमंद तकनीकी इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करना है।

रिबोल्ट के को-फाउंडर सुनील प्रभाकर ने कहा कि आरबीआई जैसी सरकारी संस्थाओं की पहल भारत में सतत मोबिलिटी की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान देती है। उन्होंने बताया कि यह साझेदारी रिबोल्ट के विस्तार और भारत में स्वच्छ परिवहन को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

वर्तमान में रिबोल्ट के नेटवर्क में 700 से अधिक चार्जर्स 230+ स्थानों पर फैले हुए हैं। कंपनी ने 140 से अधिक प्रीमियम अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स और 80+ होटलों एवं रिसॉर्ट्स में ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए हैं, विशेषकर दक्षिण भारत के पर्यटन स्थलों में।

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities