रितेश गौबा बने Epigamia के CEO, अंकुर गोयल बने Co-Founder

रितेश गौबा बने Epigamia के CEO, अंकुर गोयल बने Co-Founder

रितेश गौबा बने Epigamia के CEO, अंकुर गोयल बने Co-Founder
हेल्दी फूड ब्रांड Epigamia ने रितेश गौबा को अपना नया चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर नियुक्त किया है। वहीं, अंकुर गोयल को कंपनी में को-फाउंडर व सीओओ की नई जिम्मेदारी दी गई है। ये बदलाव कंपनी की मैनेजमेंट टीम को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से किए गए हैं।


अंकुर गोयल दिसंबर 2024 से कंपनी के एक्टिंग हेड के रूप में काम कर रहे थे। उन्होंने यह जिम्मेदारी Co-founder रोहन मिर्चंदानी के निधन के बाद संभाली थी। इस दौरान उन्होंने Co-founder उदय ठक्कर और ग्रोथ हेड अजिंक्य पाउंड्रिक के साथ मिलकर कंपनी के संचालन का नेतृत्व किया।

ये नेतृत्व बदलाव ऐसे समय में हुए हैं जब Verlinvest समर्थित कंपनी ने FY26 में मजबूत प्रदर्शन दर्ज किया है। कंपनी ने इस दौरान 50 प्रतिशत से अधिक ग्रोथ हासिल की और साथ ही अपनी प्रॉफिटेबिलिटी में भी सुधार किया। रितेश गौबा के पास FMCG और कंज्यूमर गुड्स सेक्टर का लंबा अनुभव है। इससे पहले वे Pladis, Mars और Britannia जैसी कंपनियों के साथ काम कर चुके हैं।

Epigamia ग्रीक योगर्ट, स्मूदी और प्रोटीन स्नैक्स जैसे उत्पाद उपलब्ध कराती है। कंपनी ने रिटेल स्टोर्स, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स और क्विक कॉमर्स चैनलों में अपनी मजबूत मौजूदगी बनाई है।

कंपनी अब तक Verlinvest, Danone Manifesto Ventures और DSG Consumer सहित कई निवेशकों से लगभग 60 मिलियन डॉलर की फंडिंग जुटा चुकी है।


Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities